Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली: बैंक खातों से पैसे निकालने के आरोप में दो जालसाज गिरफ्तार

admin by admin
March 7, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, दिल्ली में जाली चेक का इस्तेमाल कर निष्क्रिय बैंक खातों से पैसे निकालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कपिल कुमार (26) और लोकेंद्र (36) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) रवि कुमार सिंह ने बताया कि संजीव कुमार नामक व्यक्ति की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया।

सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके बैंक खाते से 24.35 लाख रुपये की अनधिकृत निकासी की गई जबकि लेन-देन के लिए इस्तेमाल किए गए चेक अभी भी उनके पास हैं, जो सीधे तौर पर धोखाधड़ी का संकेत देता है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने पैसों के लेन-देन का विश्लेषण किया और पाया कि 14.5 लाख रुपये कपिल कुमार के खाते में डाले गए थे जबकि 9.09 लाख रुपये लोकेंद्र से जुड़े दो खातों में भेजे गए।

उन्होंने बताया कि दोनों संदिग्ध कानूनी नोटिस भेजे जाने के बावजूद पुलिस से बचते रहे। पुलिस ने बताया कि कॉल रिकॉर्ड के विस्तृत विश्लेषण के बाद 26 फरवरी को उनका (कुमार और लोकेंद्र का) पता लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें धर्मेंद्र चौहान नामक एक व्यक्ति ने काम पर लगाया था और चौहान ने उन्हें अपने बैंक खातों के माध्यम से धोखाधड़ी वाले लेनदेन की अनुमति देने के लिए भारी कमीशन की पेशकश की थी।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य संदिग्ध एहतेशाम भी इस धोखाधड़ी में शामिल था। पुलिस के मुताबिक, फरार दोनों संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, पांच चेक बुक और एक पासबुक समेत कई चीजें बरामद की हैं।

Tags: आरोप में दो जालसाज गिरफ्तार
Previous Post

दिल्ली के चाणक्यपुरी में IFS अधिकारी ने इमारत से कूदकर जान दी

Next Post

अयोध्या: जिला पंचायत की बैठक में 70 करोड़ का बजट पास, अनुपस्थिति अधिकारियों को मिला अल्टीमेटम

Related Posts

sanketik photo
देश

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

September 16, 2026
खेल

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

September 16, 2026
Featured

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

September 16, 2026
Next Post

अयोध्या: जिला पंचायत की बैठक में 70 करोड़ का बजट पास, अनुपस्थिति अधिकारियों को मिला अल्टीमेटम

Recent Posts

sanketik photo

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

मुंबई, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने त्योहारों से पहले सोने के आभूषण का हॉलमार्किंग शुल्क बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया...

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा बुधवार को जारी नवीनतम प्रतिबंध सूची में एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर...

लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, शाहनवाज पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कार से टक्कर मारने और...

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र में स्थित गनेशपुरा का प्राचीन गणेश मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि...

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के लॉस एंजिलिस में मंगलवार शाम एक न्यूज हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गया। हादसे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group