अयोध्या, थाना कैंट क्षेत्र के रायबरेली हाईवे पर एक सड़क हादसे में एक महिला अध्यापिका की मौत हो गई। हादसा सोनालिका एजेंसी पलिया शाहबदी के पास की है। सुबह 08:30 बजे रोड क्रॉस करते समय 35 वर्षीय अर्चना मिश्रा की गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिनका इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
अर्चना मिश्रा पत्नी रविकांत मिश्रा निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी पलिया शाहबदी की रहने वाली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थानीय लोगों और पारिवारिक जनों के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
एसएचओ कैंट पंकज सिंह ने बताया “मृतका अर्चना मिश्रा गायत्री पब्लिक स्कूल रेवती गंज थाना क्षेत्र इनायतनगर में पढ़ाने के लिए जा रही थी। स्कूल की बस पकड़ने के लिए रोड क्रॉस कर रही थी, इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। अभी तक थाना में परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिला है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मृतका के पारिवारिक जन पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद है।


