Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाकुंभ में क्यों मची भगदड़? प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

admin by admin
January 29, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

महाकुंभ नगर,  प्रयागराज में मौनी आमवस्या पर बुधवार को अमृत स्नान के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें करीब 15 लोगों की मौत की खबर है। कुछ को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा है। भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है।

पीएम मोदी ने तीसरी बार सीएम योगी से फोन पर बात की और मौजूदा हालातों की जानकारी ली है। इतना ही नहीं कुछ ही देर में मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ महाकुंभ को लेकर सीएम योगी बड़ी बैठक की हैं।

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 2 बजे संगम तट पर भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच गए थे। इसी दौरान बैरिकेडिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी और लोग इधर-उधर भागने लगे। कई श्रद्धालुओं के सामान गिरने से अव्यवस्था और बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ इतनी ज्यादा थी कि संभलने का मौका ही नहीं मिला।

एक श्रद्धालु ने बताया, “हम आराम से जा रहे थे, लेकिन अचानक भीड़ बढ़ने लगी। धक्का-मुक्की होने लगी और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। हम बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कोई जगह नहीं थी। इस दौरान कई लोग गिर पड़े और कुछ घायल भी हो गए।” चंदौली से आई एक महिला ने बताया कि भीड़ काफी ज्याद हो गई थी। उसी में धक्का मुक्की होने लगी, जिसके बाद यह हादसा हुआ। वे अपने मरीज को देखने के लिए महाकुंभ परिसर में ही बनाए गए अस्पताल में आई हैं।

भगदड़ के बाद प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने के लिए कदम उठाए हैं। श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे धैर्य बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। महंत राजू दास ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि उनके अखाड़े का अमृत स्नान सुबह 8:30 बजे प्रस्तावित था, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसे फिलहाल स्थगित करने पर विचार किया जा रहा है।

इस घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कुंभ क्षेत्र में अब तक 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर भगदड़ कैसे हुई। अनुमान से अधिक भीड़ के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।” फिलहाल, प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रख रही है ताकि ऐसी कोई और घटना न हो।

Tags: प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
Previous Post

लखनऊ: बेकाबू ट्रक ने सड़क के किनारे बनी पांच दुकानों से टकराया, तीन लोगों की मौत

Next Post

अलीगढ़: आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो समूह भिड़े, वाहनों में आगजनी, पुलिस पर पथराव

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
Next Post

अलीगढ़: आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो समूह भिड़े, वाहनों में आगजनी, पुलिस पर पथराव

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group