Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अलीगढ़: आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो समूह भिड़े, वाहनों में आगजनी, पुलिस पर पथराव

admin by admin
January 29, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

अलीगढ़ के एक गांव में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर मंगलवार शाम दो समूहों के बीच झड़प हो गई और इस दौरान चार दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया और पथराव भी किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पथराव में कम से कम दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उसने बताया कि महिला प्रधान, उसके पति और गांव के पूर्व प्रधान समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना रोरावर थाने क्षेत्र के भीमपुर गांव की है जहां उस समय विवाद हो गया, जब एक समूह ने गांव की एक जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करना का प्रयास किया। इस जमीन को लेकर जिले के अधिकारियों का कहना है कि यह जमीन ग्राम सभा की है।

प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास कर रहे समूह ने दावा किया कि भगेल समुदाय से आने वाला दूसरा समूह उसी भूमि पर अपना दावा पेश कर मंदिर स्थापित करने का प्रयास कर रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने संवाददाताओं को बताया कि गांव में दो समूहों के बीच यह झगड़ा पिछले कुछ दिनों से जारी था तथा जिले के अधिकारियों ने दो दिन पहले यह स्पष्ट कर दिया था कि ‘‘किसी भी समूह का ग्राम सभा की भूमि पर कोई वैध दावा नहीं है, तथा किसी को भी निर्माण करके यथास्थिति को बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

सुमन ने कहा कि ‘‘मामला आज दोपहर सुलझ गया, जब दोनों समूहों के प्रतिनिधियों ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करना शुरू कर दिया है। सुमन ने कहा, ‘‘जब पुलिस ने प्रतिमा को हटाना चाहा तो भीड़ ने पथराव कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘पुलिस किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं देगी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 14 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Tags: दो समूह भिड़ेवाहनों में आगजनी
Previous Post

महाकुंभ में क्यों मची भगदड़? प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Next Post

Ayodhya Mauni Amavasya : श्रद्धालुओं का रेला, उमड़ी भीड़, ट्रस्ट को करनी पड़ी अपील

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

September 16, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने को मंजूरी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

UP में 15,012 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 11,508 सहायक अध्यापक और 2,607 PGT पद; जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

September 16, 2026
Next Post

Ayodhya Mauni Amavasya : श्रद्धालुओं का रेला, उमड़ी भीड़, ट्रस्ट को करनी पड़ी अपील

Recent Posts

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उद्योग के प्रमुख दिग्गजों के बीच आमतौर पर सहमति कम ही देखने को मिलती है और...

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, पहले दोनों मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार...

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

काठमांडू, उत्तर-पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूकंप आया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भूकंप से अभी तक...

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

मेरठ में एक मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।...

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

बहराइच, नेपाल में लगातार बारिश और बैराजों से नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण कतर्नियाघाट जंगल में जलभराव की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group