अयोध्या महोत्सव के अंतर्गत आयोजित अयोध्या आइडल के ग्रैंड फिनाले में उत्तराखंड के सेलिब्रिटी जज दीपक शाही, ए. के. नेपो, इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 फाइनलिस्ट और श्यामजीत ने जज की भूमिका निभाई।
गायन जूनियर वर्ग में वासुश्री मिश्रा प्रथम, अस्मिता शुक्ला द्वितीय और अनीशा लाल वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। गायन सीनियर वर्ग में नंदिनी कसौधन प्रथम, शुभम मिश्रा द्वितीय और तृप्ति राय तृतीय स्थान पर रहीं।
डांस जूनियर वर्ग में आकर्षिता पांडे प्रथम, विराट राना द्वितीय और विद्या राना तृतीय स्थान पर रहीं। डांस सीनियर वर्ग में अवनी शुक्ला प्रथम, वी गोल्डन पॉप द्वितीय और आयुष हिप हॉप तृतीय स्थान पर रहीं।
डांस डुएट और ट्रायो वर्ग में एड्डी क्रू प्रथम, मोटू पतलू द्वितीय और विराट कुशाग्र डुओ तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप डांस में स्वैग डांस अकादमी प्रथम, नटराज ग्रुप द्वितीय और पॉपिंग गर्ल्स एड्डी क्रू तृतीय स्थान पर रहीं।
जजों ने अपनी विशेषज्ञता के साथ प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। यह आयोजन अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
अयोध्या आइडल की संयोजक नाहिद कैफ ने कहा, “हमें अयोध्या आइडल के ग्रांड फिनाले की सफलता पर गर्व है। यह आयोजन अयोध्या की प्रतिभाशाली युवाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया था। जजों और प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के साथ इस आयोजन को सफल बनाया। हम अपने विजेताओं को हृदय से बधाई देते हैं और उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों में शुभकामनाएं देते हैं।
कार्यक्रम का संयोजन नाहिद कैफ ने किया और संचालन आजाद सदक ने किया। कार्यक्रम में प्रबंधक आकाश अग्रवाल, महासचिव संगठन अरुण द्विवेदी, महासचिव ऋचा उपाध्याय, जनार्दन पांडे उर्फ बब्लू, निकिता, शिप्रा श्रीवास्तव, अनिकेत और तनु पांडे उपस्थित रहे।


