Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Feacebook पर बनी दोस्त से शादी करने के लिए भारतीय युवक अवैध रूप से पाकिस्तान पहुंचा, गिरफ्तार

admin by admin
January 2, 2025
in देश
0

लाहौर, भारत का 30 वर्षीय शख्स फेसबुक पर बनी दोस्त से शादी करने की चाहत में अवैध रूप से पाकिस्तान आ गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और वह फिलहाल जेल में है। वहीं, महिला ने स्थानीय पुलिस से कहा है कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बादल बाबू को पिछले हफ्ते पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन जिले (लाहौर से लगभग 240 किलोमीटर दूर) में अवैध रूप से इस देश में आने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाबू ने उस फेसबुक मित्र से मिलने के लिए अवैध रूप से सीमा पार की, जिससे वह शादी करना चाहता था।

पुलिस ने बाबू की फेसबुक मित्र 21 वर्षीय सना रानी का बयान दर्ज किया है, जिसने कहा है कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती है। पंजाब पुलिस के अधिकारी नासिर शाह ने बृहस्पतिवार को ‘बताया, “पुलिस को दिए गए अपने बयान में सना रानी ने कहा है कि बाबू और वह पिछले ढाई साल से फेसबुक पर दोस्त हैं। लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि बाबू अवैध रूप से सीमा पार कर मंडी बहाउद्दीन में सना रानी के मौंग गांव पहुंच गया, जहां उसे कानून प्रवर्तकों ने गिरफ्तार कर लिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या बाबू की रानी से मुलाकात हुई थी, तो पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।

इस बात की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है कि जब रानी ने पुलिस को बयान दिया और बाबू से शादी करने से इनकार किया तब उसपर कोई दबाव था या नहीं। हालांकि, एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने रानी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों से बाबू के साथ उसके संबंधों के बारे में पूछताछ की।

गिरफ्तारी के बाद बाबू ने पुलिस को अपनी “प्रेम कहानी” सुनाई। बाबू को पाकिस्तान के विदेशी अधिनियम की धारा 13 और 14 के तहत हिरासत में लिया गया क्योंकि वह बिना किसी कानूनी दस्तावेज के यात्रा कर रहा था। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी।

यह पहली बार नहीं है जब किसी ने सोशल मीडिया के जरिए हुई मुहब्बत के बाद अपने महबूब से मिलने के लिए सरहद पार की हो।

इससे पहले, अंजू नाम की एक भारतीय महिला अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान आ गई थी। उसने इस्लाम धर्म अपना लिया और एक पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्ला से शादी कर ली।

पिछले साल, पाकिस्तान की सीमा हैदर नामक महिला की ‘पबजी’ गेम के ज़रिए एक भारतीय व्यक्ति से दोस्ती हुई। वह अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत गई और बाद में उससे शादी कर के भारत में बस गई।

इसी तरह पिछले साल 19 वर्षीय पाकिस्तानी लड़की इकरा जिवानी की एक ऑनलाइन गेम के ज़रिए 25 वर्षीय भारतीय नागरिक मुलायम सिंह यादव से दोस्ती हुई। बाद में इकरा और मुलायम ने नेपाल में शादी कर ली।

Tags: अवैध रूप से पाकिस्तान पहुंचागिरफ्तार
Previous Post

रोहित पर गिर सकती है गाज, गंभीर ने कप्तान की अंतिम एकादश में जगह की नहीं की पुष्टि

Next Post

दिल्ली पुलिस ने फर्जी विज्ञापन के जरिये आयुर्वेदिक उत्पाद बेचने के मामले की जांच शुरू की

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

दिल्ली पुलिस ने फर्जी विज्ञापन के जरिये आयुर्वेदिक उत्पाद बेचने के मामले की जांच शुरू की

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group