Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पूर्ण चंद्र ग्रहण, शनि के छल्ले नदारद होना, उल्कापात और भी बहुत कुछ है 2025 में

admin by admin
January 1, 2025
in Featured, अंतराष्ट्रीय
0

(द कन्वरसेशन) हर रात आसमान में तारों की आंख मिचौली या नक्षत्रों की वार्षिक परेड के साथ साथ हमेशा रोमांचक घटनाएं होती हैं। वर्ष 2025 कोई अपवाद नहीं है और नए साल में भी ऐसी रोमांचक घटनाएं होनी हैं। रात का आकाश बेहद खूबसूरत होता है और आप यहां उल्लिखित घटनाओं को देख सकते हैं, भले ही आप कई अन्य लोगों की तरह प्रकाश-प्रदूषित शहर में रहते हों। अधिकतर घटनाओं के लिए आपको दूरबीन या दूरबीन की आवश्यकता नहीं होती।

यहां कुछ मुख्य बातें दी गई हैं।

मार्च और सितंबर : ये दो आगामी माह चंद्र ग्रहण वाले होंगे। सोमवार आठ सितंबर की सुबह चंद्र ग्रहण शुरू होगा जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में चला जाएगा। हल्के झुकाव वाली लाल रोशनी दिखेगी क्योंकि उस समय हम सूर्योदय और सूर्यास्त के प्रतिबिंब को देख रहे होंगे।

पूर्ण चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण से अधिक सामान्य है और इसे पृथ्वी के उन सभी क्षेत्रों से देखा जा सकता है जहाँ रात होती है।

सूर्य ग्रहणों के विपरीत, चंद्र ग्रहण को बिना किसी सहायता के, आँखों से देखना सुरक्षित है। वे फ़ोटोग्राफ़ी के लिए भी सुरक्षित हैं। एक तिपाई, एक कैमरा या फ़ोन जो समयबद्ध एक्सपोज़र ले सकता है, उसकी ही जरूरत होगी।

ग्रहण की शुरुआत पृथ्वी की छाया से होती है जो लगभग एक घंटे में धीरे-धीरे चंद्रमा को ढक लेती है। इसी तरह, पूर्णता के बाद पृथ्वी की छाया को चंद्रमा से दूर होने में लगभग एक घंटा लगता है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से देखा जाए तो, पूर्ण ग्रहण 8 सितंबर को सुबह तीन बज कर 30 मिनट से चार बज कर 53 मिनट तक रहेगा। न्यूज़ीलैंड में, यह सुबह पांच बज कर 30 मिनट से चंद्रास्त तक होगा। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया या उत्तरी क्षेत्र से, सुबह तीन बजे से चार बज कर 23 मिनट तक और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से देर रात डेढ़ बजे से दो बज कर 53 मिनट तक यह ग्रहण होगा।

इससे पहले 14 मार्च, शुक्रवार की शाम को, एओटेरोआ, न्यूज़ीलैंड के लोग सूर्यास्त के ठीक बाद क्षितिज से ऊपर उगते हुए पूर्ण रूप से ग्रहणग्रस्त चंद्रमा को देख पाएंगे। पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के दर्शकों को भी चंद्रोदय के बाद आंशिक रूप से ग्रहणग्रस्त चंद्रमा की एक संक्षिप्त झलक मिलेगी। इसे सिडनी से 34 मिनट, ब्रिसबेन से 43 मिनट और केर्न्स से 16 मिनट के लिए ही देखा जा सकेगा।

मार्च: शनि की पहचान बताने वाले उसके छल्ले गायब हो रहे

शनि और उसके खूबसूरत वलयों को दूरबीन से देखना हमेशा रोमांचकारी होता है। चाहे आप उन्हें पहली बार देख रहे हों या सौवीं बार, मन भरता ही नहीं है। हालाँकि, 2025 की शुरुआत में छल्लों के समतल से पृथ्वी के गुज़रने पर ये छल्ले गायब हो जाएँगे।

यह घटना शनि की सूर्य के चारों ओर 29 साल की परिक्रमा के दौरान दो बार होती है, यानी लगभग 15-15 साल के अंतराल पर। बहरहाल, यह घटना 24 मार्च को होगी लेकिन हम इसे देख नहीं पाएंगे क्योंकि इस दिन शनि सूर्य के बेहद करीब होगा।

इससे पहले फरवरी के मध्य तक शाम को और मार्च के अंत से सुबह में हम शनि को काफी संकीर्ण, झुके हुए छल्लों के साथ देख पाएँगे।

शनि को उसके छल्लों के साथ या उसके बिना देखने के लिए एक छोटी दूरबीन की आवश्यकता होती है। यदि आपके पास ऐसी दूरबीन नहीं है तो आप सिडनी वेधशाला जैसी किसी सार्वजनिक वेधशाला में जा सकते हैं या स्थानीय खगोलीय समूह, जैसे कि विक्टोरिया की खगोलीय सोसायटी के साथ मेलबर्न वेधशाला में अवलोकन सत्र में भाग ले सकते हैं।

मई और दिसंबर में होगा उल्कापात

वर्ष में दो मुख्य उल्कापात एटा एक्वेरिड और जेमिनिड होने हैं।

2025 में, एटा एक्वेरिड बुधवार सात मई की सुबह सबसे अच्छी तरह से दिखाई देंगे, जबकि जेमिनिड रविवार 14 दिसंबर और सोमवार 15 दिसंबर की सुबह सबसे अधिक दिखाई देंगे।

इस वर्ष, दोनों उल्कापात के लिए देखने की परिस्थितियाँ अनुकूल हैं, क्योंकि सात मई और 14 दिसंबर को सुबह आकाश में कोई चमकीला चंद्रमा नहीं होगा। उन्हें देखने के लिए, भोर से पहले उत्तर-पूर्व (एटा एक्वेरिड) और उत्तर (जेमिनिड) की ओर देखें।

आसमान जितना गहरा होगा, उतना अच्छा होगा। स्ट्रीट लाइट या किसी अन्य रोशनी से दूर रहें, तभी चमचमाती बरसती उल्काओं का आनंद लिया जा सकेगा।

जनवरी, अप्रैल, अगस्त में होगा पांच ग्रहों का क्रांतिवृत्त

सौर मंडल में पाँच ग्रह – बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि – आकाश में एक रेखा के साथ चलते हैं जिसे क्रांतिवृत्त कहा जाता है। इन ग्रहों को आप सामान्यत: आँखों से देख सकते हैं।

जैसे-जैसे ग्रह चलते हैं, तो वे कभी-कभी एक-दूसरे के करीब से गुजरते हुए दिखाई देते हैं और दिलचस्प पैटर्न लेते हैं। बेशक, वे केवल हमारे दृष्टिकोण से ही करीब दिखाई देते हैं। वास्तव में ये ग्रह दसियों या सैकड़ों या हजारों किलोमीटर दूर हैं।

वर्ष 2025 में 18-19 जनवरी को सबसे चमकीला ग्रह शुक्र, शाम के आकाश में वलय वाले ग्रह शनि के करीब होता है।

इसके बाद एक से 15 अप्रैल तक बुध, शुक्र और शनि सूर्योदय के समय पूर्वी आकाश में धीरे-धीरे बदलते कॉम्पैक्ट समूह का निर्माण करते हैं।

सौर मंडल के दो सबसे चमकीले ग्रह शुक्र और बृहस्पति 12 और 13 अगस्त को सुबह के आकाश में केवल दो चंद्रमा-चौड़ाई (टू मून विड्थ) से अलग होते हैं।

जून और अगस्त में तारों की जमावट भी अलग अलग रूप में दिखती है। जैसे-जैसे साल आगे बढ़ता है, शाम के आसमान में अलग-अलग नक्षत्र दिखाई देते हैं। 2024 में आकाश में ओरियन और स्कॉर्पियस (शिकारी और बिच्छू) की आंख मिचौली दिखी।

अब 2025 में, दक्षिणी क्रॉस (खगोलविद इसे क्रूक्स कहते हैं) और सैजिटेरियस यानी धनु (धनुर्धारी) पर नक्षत्र प्रेमियों की नजरें टिकेंगी।

दक्षिणी क्रॉस दक्षिणी आकाश में सबसे प्रसिद्ध नक्षत्र है। इसे ढूंढना आसान है, क्योंकि यह क्रॉस के आकार में चमकीले तारों के एक कॉम्पैक्ट समूह से बना है।

सेंटॉरस के पड़ोसी नक्षत्र, सेंटॉर के दो पॉइंटर सितारे भी इसकी स्थिति को दिखाने में मदद करते हैं। सिडनी और आगे दक्षिण से, दक्षिणी क्रॉस हमेशा क्षितिज से ऊपर होता है। हालाँकि, इसे जून के आसपास शाम को, सबसे अच्छा देखा जा सकता है, जब यह दक्षिणी आकाश में ऊँचा होता है।

स्कॉर्पियस यानी वृश्चिक के बाद धनु अर्थात सैजिटेरियस नक्षत्र है। यह अगस्त में शाम को सबसे अच्छा नजर आता है क्योंकि वर्ष के उस समय यह सीधे ऊपर होता है।

नक्षत्र के सबसे चमकीले तारों को बिंदुओं से जोड़कर देखने पर एक चायदानी यानी टीपॉट का आभास होता है, और इसे अक्सर इसी नाम से संदर्भित किया जाता है। सैजिटेरियस यानी धनु ऑस्ट्रेलियाई खगोलविदों के लिए एक महत्वपूर्ण नक्षत्र है, क्योंकि इसमें मिल्की वे आकाशगंगा का केंद्र शामिल है।

Tags: उल्कापात और भी बहुत कुछ है 2025 में
Previous Post

लंदन में एक अरब रुपये से अधिक के आभूषण, हैंडबैग और नकदी चोरी करने वाले चोर की तलाश

Next Post

दिल्ली: कारोबारी से 20 लाख रुपये वसूलने के आरोप में तीन किशोर पकड़े गए

Related Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued
अंतराष्ट्रीय

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

July 28, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

July 28, 2026
क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब
Featured

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

July 27, 2026
भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
Next Post

दिल्ली: कारोबारी से 20 लाख रुपये वसूलने के आरोप में तीन किशोर पकड़े गए

Recent Posts

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

हाथरस में अपराध स्थल पर मिले एक असामान्य पदचिह्न ने हत्या के एक मामले को सुलझाने में पुलिस की मदद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group