अयोध्या, राम नगरी में श्रधालुओ से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली शुरू हो चुकी है। पार्किंग के नाम पर अभद्रता कर गुंडागर्दी जारी है। हाई-वे पर रुके वाहन को लॉक कर परेशान कर गुंडागर्दी कर वसूली की जा रही है।
आज दिल्ली से आए भक्तों से नयाघाट पर तकरार हुई। नगर निगम पार्किंग के ठेकेदार द्वारा पार्किंग से दूर जाकर मनमर्जी से वसूली कर श्रधालुओ से को धमकाने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस को भी पार्किग स्थल के ठेकेदार ने भ्रमित किया हुआ है। उन्हें प्राधिकरण के नियमो व् शर्तो से दूर रखा हुआ है।


