Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सुप्रीमकोर्ट के न्यायाधीश ने उड़ान का कड़वा अनुभव साझा किया; 30 मिनट तक शौचालय के अंदर सोता रहा नशे में धुत यात्री

admin by admin
November 26, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन ने मंगलवार को कहा कि उन्हें और न्यायमूर्ति सूर्य कांत को हाल ही में एक उड़ान में बेहद खराब अनुभव का सामना करना पड़ा, जिसमें नशे में धुत दो यात्री सवार थे।

न्यायमूर्ति विश्वनाथन ने विमान में अभद्र व्यवहार करने वाले यात्रियों से निपटने के उपाय जारी करने के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान अपना अनुभव साझा किया। पीठ में न्यायमूर्ति विश्वनाथन के साथ न्यायमूर्ति बीआर गवई भी शामिल थे।

न्यायमूर्ति विश्वनाथन ने कहा, “हमें हाल ही में हवाई यात्रा के दौरान एक कड़वा अनुभव हुआ। दो पुरुष यात्री पूरी तरह से नशे में धुत थे। इनमें से एक शौचालय गया और वहां सो गया। दूसरा, जो बाहर था, उसके पास उल्टी करने के लिए एक थैली थी।”

उन्होंने कहा, “चालक दल में सभी महिलाएं थीं। 30 से 35 मिनट तक कोई दरवाजा नहीं खोल सका। इसके बाद विमान परिचारिका ने मेरे सहयात्री से दरवाजा खोलने और उसे बाहर सीट पर ले जाने का अनुरोध किया। यह 2.40 घंटे की उड़ान थी।”

न्यायमूर्ति विश्वनाथन ने सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से कहा कि अधिकारियों को अभद्र व्यवहार करने वाले हवाई यात्रियों से निपटने के लिए एक ‘रचनात्मक’ समाधान ढूंढना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बैठाने के लिए एक रणनीतिक योजना बनाने की आवश्यकता है।

शीर्ष अदालत 73 वर्षीय एक महिला की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिस पर नवंबर 2022 में एअर इंडिया की उड़ान में नशे में धुत एक यात्री ने कथित तौर पर पेशाब की थी।

शंकर मिश्रा पर न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान में महिला सहयात्री पर पेशाब करने का आरोप लगा था। यह घटना 26 नवंबर 2023 को विमान के बिजनेस क्लास में हुई थी।

Tags: अनुभव साझा किया
Previous Post

इमरान खान के समर्थक इस्लामाबाद पहुंचे, हिंसा में छह सुरक्षाकर्मी की मौत

Next Post

अयोध्या: बुलेट सवार की अज्ञात वाहन से टक्कर, मौत एक गंभीर, ईंट लादकर जा रहे ट्राला से गिरकर हुई मौत

Related Posts

अयोध्या

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

September 16, 2026
sanketik photo
देश

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

September 16, 2026
खेल

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

September 16, 2026
Next Post

अयोध्या: बुलेट सवार की अज्ञात वाहन से टक्कर, मौत एक गंभीर, ईंट लादकर जा रहे ट्राला से गिरकर हुई मौत

Recent Posts

अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विनय कुशवाहा की तस्वीर लगाकर सम्मान, 18 बार रक्तदान और 8 बार प्लेटलेट्स दान

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, जिला चिकित्सालय अयोध्या के ब्लड बैंक में नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के क्षेत्र में योगदान देने वाले रक्तदाता विनय...

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

स्मिता सहाय श्रीवास्तव साहित्य गौरव सम्मान

अयोध्या: हिंदी दिवस पर स्मिता सहाय श्रीवास्तव को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान 2026’, पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए हुईं सम्मानित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, हिंदी दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक रामायण एवं शोध संस्थान, तुलसी स्मारक भवन अयोध्या में हिंदी प्रचार-प्रसार सेवा संस्थान...

अयोध्या के रुदौली में दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन कैंप, 174 बच्चों ने लिया हिस्सा; 146 बच्चों को 245 उपकरणों के लिए किया चिन्हित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी...

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group