Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इमरान खान के समर्थक इस्लामाबाद पहुंचे, हिंसा में छह सुरक्षाकर्मी की मौत

admin by admin
November 26, 2024
in अंतराष्ट्रीय
0

इस्लामाबाद, जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों की मंगलवार को पुलिस से हुई झड़पों में छह सुरक्षाकर्मी मारे गये और कई अन्य घायल हो गये। इससे पहले खान के समर्थकों ने राजधानी पहुंचने के लिए पुलिस अवरोधकों को हटा दिया और उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई।

सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के कारण अर्धसैनिक बल के चार जवान और पुलिस के दो कर्मी मारे गए तथा 100 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इस हिंसा के बाद संघीय सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सेना तैनात करने के साथ ही उन्हें आदेश दिए गए हैं कि उपद्रवियों को देखते ही गोली मार दी जाए।

पाकिस्तान ने तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर सेना को तैनात किया हुआ है और खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थकों ने इस्लामाबाद के डी-चौक स्थल की ओर जाने वाले रास्ते में लगाये गये अवरोधकों को हटा दिया।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (72) पिछले वर्ष अगस्त से जेल में हैं। उन्होंने 13 नवंबर को 24 नवंबर को देशव्यापी प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। उन्होंने कथित तौर पर चोरी किये गये जनादेश, लोगों की गिरफ्तारी और 26वें संशोधन के पारित होने की निंदा की थी।

‘जियो न्यूज’ ने फुटेज साझा की, जिसमें खान के समर्थक डी-चौक की ओर जाने वाली सड़कों पर रखे शिपिंग कंटेनरों पर चढ़ते हुए दिखाई दिए। डी-चौक कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, संसद और उच्चतम न्यायालय के करीब स्थित है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रदर्शनकारी धरना देंगे या डी-चौक से चले जायेंगे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के शीर्ष नेताओं ने हालांकि खान की रिहाई तक इस्लामाबाद में रहने की प्रतिबद्धता जताई है। खान की पत्नी बुशरा बीबी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे तभी यहां से जाएं जब खान खुद आकर अगली कार्रवाई के बारे में बताएं।

आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी के बार-बार यह कहने के बावजूद कि किसी को भी डी-चौक तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी जाएगी, वे अपने घोषित गंतव्य तक पहुंच गए। नकवी ने यह भी कहा कि सरकार ने ‘पीटीआई’ नेताओं को हर तरह से मनाने की कोशिश की, लेकिन वे संघीय राजधानी की ओर बढ़ गए।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘पीटीआई’ के सभी समर्थक खैबर पख्तूनख्वा से आए थे। रेडियो पाकिस्तान’ ने बताया कि सोमवार देर रात इस्लामाबाद में श्रीनगर राजमार्ग पर एक वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से पाकिस्तान ‘रेंजर्स’ के चार अधिकारियों की मौत हो गई और उनके पांच अन्य कर्मियों एवं पुलिस के कई अधिकारियों को भी गंभीर चोटें आईं हैं।

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, इस स्थान से लगभग पांच किलोमीटर दूर हथियारों और गोला-बारूद से पूरी तरह लैस कुछ बदमाशों ने ‘रेंजर्स’ के जवानों पर पथराव किया और रावलपिंडी स्थित चुंगी नंबर- 26 में सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें यह भी बताया गया है कि पुलिस के दो कर्मी मारे गए।

पंजाब पुलिस के अनुसार, सोमवार को ‘पीटीआई’ के प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प के दौरान इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में हकला इंटरचेंज पर पुलिस के एक कर्मी की मौत हो गई।

आंतरिक मंत्री नकवी ने देर रात मीडिया से बातचीत में कहा कि सौ से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, उनमें से अधिकतर पुलिसकर्मी थे। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव किए जाने के कारण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में गहरी चोट आई।

प्रदर्शनकारियों द्वारा रेंजर्स और पुलिसकर्मियों पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बयान में घटना में शामिल लोगों को चिन्हित करने और उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, ‘‘तथाकथित शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की आड़ में पुलिस और रेंजर्स पर हमले निंदनीय हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अराजकतावादी समूह खून-खराबा चाहता है और पाकिस्तान किसी भी तरह की अराजकता या खून-खराबे को बर्दाश्त नहीं कर सकता। नापाक राजनीतिक एजेंडे के लिए खून-खराबा अस्वीकार्य और निंदनीय है।’’

इस बीच, खान की पार्टी ने अधिकारियों पर हिंसा का सहारा लेने का आरोप लगाया है जिसमें उनके कई समर्थक घायल हो गए हैं। पार्टी के एक प्रवक्ता ने ‘बीबीसी उर्दू’ को बताया कि दो समर्थक भी मारे गए हैं लेकिन अभी तक अन्य स्रोतों से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस्लामाबाद और रावलपिंडी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को सभी सार्वजनिक और निजी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे।

वर्ष 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए खान की सरकार को हटाये जाने के बाद से वह कई मामलों में फंसे हुए हैं। खान रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं।

Tags: इस्लामाबाद पहुंचे
Previous Post

सोनभद्र में अपहृत युवती बरामद, वीडियो घर वालों को भेज कर मांगी गई थी फिरौती

Next Post

सुप्रीमकोर्ट के न्यायाधीश ने उड़ान का कड़वा अनुभव साझा किया; 30 मिनट तक शौचालय के अंदर सोता रहा नशे में धुत यात्री

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

September 16, 2026
अंतराष्ट्रीय

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

September 16, 2026
अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

September 14, 2026
Next Post

सुप्रीमकोर्ट के न्यायाधीश ने उड़ान का कड़वा अनुभव साझा किया; 30 मिनट तक शौचालय के अंदर सोता रहा नशे में धुत यात्री

Recent Posts

अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विनय कुशवाहा की तस्वीर लगाकर सम्मान, 18 बार रक्तदान और 8 बार प्लेटलेट्स दान

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, जिला चिकित्सालय अयोध्या के ब्लड बैंक में नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के क्षेत्र में योगदान देने वाले रक्तदाता विनय...

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

स्मिता सहाय श्रीवास्तव साहित्य गौरव सम्मान

अयोध्या: हिंदी दिवस पर स्मिता सहाय श्रीवास्तव को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान 2026’, पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए हुईं सम्मानित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, हिंदी दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक रामायण एवं शोध संस्थान, तुलसी स्मारक भवन अयोध्या में हिंदी प्रचार-प्रसार सेवा संस्थान...

अयोध्या के रुदौली में दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन कैंप, 174 बच्चों ने लिया हिस्सा; 146 बच्चों को 245 उपकरणों के लिए किया चिन्हित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी...

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group