Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सोनभद्र में अपहृत युवती बरामद, वीडियो घर वालों को भेज कर मांगी गई थी फिरौती

admin by admin
November 26, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक युवती का अपहरण करने के बाद उसका हाथ पैर बांधे वीडियो बनाकर घर वालों को भेजकर फिरौती मांगने का मामला सामने आने के बाद  पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अपहृत युवती को बरामद कर लिया गया है।

सोनभद्र पुलिस ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा का एक वीडियो बयान साझा किया जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘हमारी कई पुलिस टीम मामले की जांच कर रही थी और आज सुबह लड़की को सुरक्षित हालत में बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ में सामने आया कि लड़की मोहल्ले में रहने वाले पंकज नामक लड़के के साथ गयी थी। दोनों एक दूसरे को जानते थे। एसपी ने कहा कि पंकज फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

इसके पहले म्योरपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) हेमंत कुमार सिंह ने बताया था कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की 19 वर्षीय युवती के भाई के मोबाइल पर एक वीडियो भेजकर फिरौती की मांग की गयी है।

उन्होंने घटना का सिलसिलेवार ब्योरा देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने 22 नवंबर को पुलिस को सूचित किया कि उसकी बेटी 19 नवंबर को अपनी एक सहेली से मिलने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।

एसएचओ ने बताया कि अपनी बेटी की काफी तलाश करने के बाद शिकायतकर्ता महिला ने विंढमगंज निवासी एक युवक पर उसे भगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

एसएसओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया जब सोमवार को पीड़ित महिला के पुत्र के मोबाइल पर एक वीडियो आया जिसमें उसकी बेटी के हाथ पैर बंधे हुए दिख रहे हैं और वह अपने परिजनों से अपहरणकर्ताओं को पैसे देकर खुद को छुड़ाने की गुहार लगा रही है।

सिंह ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को सोमवार की शाम इस मामले से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले जांच कर रही है।

Tags: मांगी गई थी फिरौती
Previous Post

छत्तीसगढ़ : मालगाड़ी पटरी के 20 डिब्बे पटरी से उतरी, यातायात बाधित

Next Post

इमरान खान के समर्थक इस्लामाबाद पहुंचे, हिंसा में छह सुरक्षाकर्मी की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

झांसी में नाना की हत्या के आरोप में किशोरी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी वाला फर्जी पोस्ट करने का आरोपी हरियाणवी गायक गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: ATS ने आतंकवादी संगठन एक्यूआईएस से जुड़े होने का एक आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: उच्च न्यायालय में झूठी रिपोर्ट भेजने पर लेखपाल के खिलाफ FIR

September 17, 2026
Next Post

इमरान खान के समर्थक इस्लामाबाद पहुंचे, हिंसा में छह सुरक्षाकर्मी की मौत

Recent Posts

झांसी में नाना की हत्या के आरोप में किशोरी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

झांसी के चिरगांव इलाके में बुधवार को अपने 75 वर्षीय नाना की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक किशोरी...

अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी वाला फर्जी पोस्ट करने का आरोपी हरियाणवी गायक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुजफ्फरनगर, हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो...

लखनऊ: ATS ने आतंकवादी संगठन एक्यूआईएस से जुड़े होने का एक आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आतंकवादी संगठन ‘अल कायदा इन इंडियन सब कांटिनेंट’ (एक्यूआईएस) से जुड़े...

प्रतापगढ़: उच्च न्यायालय में झूठी रिपोर्ट भेजने पर लेखपाल के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे से जुड़ी एक याचिका के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय को झूठी...

अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विनय कुशवाहा की तस्वीर लगाकर सम्मान, 18 बार रक्तदान और 8 बार प्लेटलेट्स दान

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, जिला चिकित्सालय अयोध्या के ब्लड बैंक में नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के क्षेत्र में योगदान देने वाले रक्तदाता विनय...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group