Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कैंसर को फैलने से रोक सकता है कोविड संक्रमण, चूहों पर हुए शोध से मिली जानकारी

admin by admin
November 24, 2024
in Featured
0

जर्नल क्लीनिकल इंवेस्टिगेशन में प्रकाशित एक शोध में बताया गया है कि गंभीर कोविड संक्रमण का एक अनापेक्षित संभावित लाभ है कि इससे कैंसर से प्रभावित कोशिकाओं को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।

चूहों पर किए गए शोध से हासिल हुई इस आश्चर्यजनक जानकारी से कैंसर के उपचार के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। शोध में प्रतिरक्षा प्रणाली और कैंसर कोशिकाओं के बीच जटिल जुड़ाव का उल्लेख किया गया है, हालांकि इसका मतलब यह कतई नहीं है कि लोग ये मान लें कि कोविड कैंसर से बचा सकता है।

कैंसर के दौरान प्रतिरक्षा प्रणाली के महत्व को रेखांकित करने के लिए काफी आंकड़े हैं। कई दवाएं प्रतिरक्षा प्रणाली पर प्रभाव डालती हैं, जिससे इसकी क्षमता का पता चलता है और यह मेरे अपने शोध का एक महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु है।

शोध ‘मोनोसाइट्स’ नामक एक प्रकार की रक्त कोशिका (रेड ब्लड सेल) पर केंद्रित था। ये प्रतिरक्षा कोशिकाएं संक्रमण और अन्य खतरों से शरीर की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हालांकि, कैंसर रोगियों में, कभी-कभी ट्यूमर कोशिकाएं मोनोसाइट्स कोशिकाओं को अपनी चपेट में लेकर उन्हें कैंसर के पनपने के लिए अनुकूल बना देती हैं। फिर ये कोशिकाएं ट्यूमर को प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) से बचाती हैं, जिसकी वजह से ट्यूमर फैलने लगता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि गंभीर कोविड संक्रमण के कारण शरीर में एक विशेष प्रकार की मोनोसाइट कोशिकाएं बनती हैं, जिनमें कैंसर से लड़ने की क्षमता होती हैं। ये मोनोसाइट कोशिकाएं वायरस से लड़ने के लिए विशेष रूप से सक्षम होती हैं, साथ ही इनमें कैंसर कोशिकाओं से लड़ने की ताकत भी होती है।

यह समझने के लिए कि यह कैसे काम करता है, हमें कोविड का कारण बनने वाले वायरस के अनुवांशिक विवरण को देखना होगा। शोधकर्ताओं ने पाया कि इन मोनोसाइट में एक विशेष ‘रिसेप्टर’ होता है जो कोविड आरएनए के एक विशिष्ट अनुक्रम से अच्छी तरह से जुड़ जाता है।

शिकागो के नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय के इस शोध कार्य में शामिल वैज्ञानिकों में से एक अंकित भारत ने ताला-चाबी का उदाहरण देकर इस जुड़ाव को समझाते हुए कहा कि यदि मोनोसाइट को एक ताला माना जाए तो उसे बंद करने के लिए कोविड आरएनए सबसे बेहतर चाबी होगी।

अपने सिद्धांत का परीक्षण करने के लिए, अनुसंधान दल ने मेलेनोमा (त्वचा), फेफड़ों, स्तनों और आंतों के कैंसर समेत विभिन्न प्रकार के कैंसरों से पीड़ित चूहों पर प्रयोग किए। उन्होंने चूहों को एक दवा दी, जिससे विशेष प्रकार के मोनोसाइट्स पैदा हुए। इस प्रयोग के परिणाम शानदार रहे और सभी चार चरण के कैंसर से पीड़ित चूहों का ट्यूमर सिकुड़ने लगा।

ट्यूमर द्वारा कैंसर के लिए अनुकूल कोशिकाओं में तब्दील किए गए सामान्य मोनोसाइट के विपरीत इन विशेष मोनोसाइट के कैंसर से लड़ने वाले गुण बरकरार रहे। विशेष मोनोसाइट्स ट्यूमर वाली जगहों पर जाने में सक्षम थे, जहां अधिकतर प्रतिरक्षा कोशिकाएं नहीं पहुंच पातीं। विशेष मोनोसाइट्स ने वहां पहुंचने के बाद कैंसर को रोकने वाली प्राकृतिक कोशिकाओं को सक्रिय कर दिया। इसके बाद इन प्राकृतिक कोशिकाओं ने कैंसर कोशिकाओं पर हमला किया, जिससे ट्यूमर फैलने से रुक गया।

Tags: कोविड संक्रमण
Previous Post

नोएडा के सभी स्कूलों में 25 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं

Next Post

फिलीपीन की उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति की हत्या कराने की धमकी दी

Related Posts

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब
Featured

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

July 27, 2026
Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!
Featured

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!

July 24, 2026
एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित
Featured

OpenAI के उन्नत मॉडल ने स्वयं एक टेक स्टार्टअप को किया हैक, साइबर सुरक्षा के लिए खतरे का संकेत!

July 23, 2026
Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!
Featured

Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!

July 21, 2026
Next Post

फिलीपीन की उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति की हत्या कराने की धमकी दी

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group