Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

OpenAI के उन्नत मॉडल ने स्वयं एक टेक स्टार्टअप को किया हैक, साइबर सुरक्षा के लिए खतरे का संकेत!

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 23, 2026
in Featured, देश
0
एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित

ओपनएआई के उन्नत कृत्रिम मेधा (एआई) मॉडल से चलने वाले एक एजेंट ने पिछले सप्ताह एक सुरक्षा परीक्षण के दौरान खुद ही अरबों डॉलर के टेक स्टार्टअप ‘हगिंग फेस’ को हैक कर लिया।

इस एआई एजेंट ने न सिर्फ ‘हगिंग फेस’ की प्रणाली की कमजोरियों का फायदा उठाया, बल्कि ओपनएआई के ढांचे की कमजोरियों का भी इस्तेमाल किया।

बेशक, हैकिंग साइबर दुनिया का एक आम खतरा है जिसका सामना संगठन अक्सर करते हैं। लेकिन यह घटना अलग है, क्योंकि एआई एजेंट ने बिना किसी इंसानी दखल के काम किया। यह साइबर सुरक्षा में एक बड़े बदलाव का संकेत है और दिखाता है कि सरकारों और टेक कंपनियों को इस खतरे को बढ़ने से रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने की जरूरत है।

खुद ओपनएआई ने भी इस साइबर हमले को ‘‘अभूतपूर्व’’ बताया और माना कि ‘‘साइबर-क्षमताओं वाले मॉडल के तेजी से बढ़ने के साथ’’ ऐसे हमले और आम हो सकते हैं।

‘हगिंग फेस’ कृत्रिम मेधा की दुनिया में एक प्रसिद्ध कंपनी है। इसका उद्देश्य ‘‘मशीन लर्निंग को सभी के लिए सुलभ बनाना’’ है। इसके लिए यह मानक डेटा सेट, सामुदायिक सहयोग के उपकरण और रोबोटिक्स मंच उपलब्ध कराती है। कंपनी का मूल्य लगभग 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर आंका गया है।

कंपनी ने 16 जुलाई को घोषणा की कि उस पर साइबर हमला हुआ है, जिसमें एक हैकर ने कंपनी के कुछ आंतरिक डेटा सेट और ‘क्रेडेंशियल्स’ (लॉगिन संबंधी जानकारी) तक अनधिकृत पहुंच हासिल कर ली। कंपनी ने कहा कि हमले की जटिलता को देखते हुए संभावना है कि इसके पीछे एक स्वायत्त एआई एजेंट प्रणाली थी।

पांच दिन बाद ओपनएआई ने बताया कि यह हमला उसके ही कुछ एआई मॉडल – जीपीट-5.6 एसओएल और एक ऐसे मॉडल द्वारा किया गया था, जिसे अभी सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किया गया है।

तकनीकी कंपनी उस समय ‘रेड टीमिंग’ नामक अभ्यास कर रही थी। यह मूल रूप से बनावटी साइबर हमले होते हैं, जिनका उद्देश्य एआई प्रणालियों की क्षमताओं, जोखिमों और कमजोरियों की पहचान करना होता है, ताकि उन्हें सार्वजनिक रूप से जारी करने से पहले परखा जा सके।

आम तौर पर ऐसे परीक्षण एक अलग-थलग वातावरण में किए जाते हैं, जिससे संभावित रूप से खतरनाक एआई प्रणाली वास्तविक प्रणालियों को नुकसान न पहुंचा सके।

हालांकि, इस मामले में एआई एजेंट सुरक्षा उपाय मौजूद होने के बावजूद उस सीमित वातावरण से बाहर निकलने में सफल हो गया।

‘हगिंग फेस’ उस एआई एजेंट के लिए एक आकर्षक लक्ष्य बन गया, क्योंकि वहां ‘एक्सप्लोयट जिम’ नामक एक मानक उपलब्ध है, जो यह परखता है कि कोई एआई एजेंट वास्तविक दुनिया की प्रणालियों में कमजोरियों का फायदा उठाने में कितना सक्षम है। इस तक पहुंच हासिल करने के लिए एआई एजेंट ने हरसंभव तरीका आजमाया और लगातार प्रयास करते हुए अंततः सफल हो गया।

समस्या का पता लगाने के लिए जब ‘हगिंग फेस’ ने बाहरी एआई सेवाओं का उपयोग करने की कोशिश की, तो उसे एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।

जीपीट-5.6 एसओएल और क्लॉड फेबल 5 जैसे अधिक उन्नत एआई मॉडल पर लगाए गए सुरक्षा उपाय इस उद्देश्य से बनाए गए हैं कि उनका इस्तेमाल साइबर हमलों के लिए न किया जा सके। लेकिन यही सुरक्षा प्रतिबंध कई बार इन मॉडल को उन्नत स्तर की साइबर सुरक्षा से जुड़े जटिल कार्यों में प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने से भी रोक देते हैं।

Tags: OpenAI के उन्नत मॉडल
Previous Post

Iran पर अमेरिकी हमले जारी, हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर हमला

Next Post

भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी बने पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

Related Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

July 24, 2026
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं
देश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

July 24, 2026
अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में सरकार ने पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगाया प्रतिबंध
देश

मोबाइल ऐप पर अश्लील विज्ञापन?; कानूनों का उल्लंघन करने पर 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म बंद

July 24, 2026
Next Post
भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी बने पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी बने पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

Recent Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के कुछ घंटे बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्न पत्र लीक के मामलों में...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

उच्चतम न्यायालय ने उन दो याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई करने पर शुक्रवार को सहमति जताई, जिनमें पुलिस पर...

संभल में तुर्क समुदाय के लोगों पर देवबंदी को नमाज से रोकने और सामाजिक बहिष्कार का लगा आरोप

संभल में तुर्क समुदाय के लोगों पर देवबंदी को नमाज से रोकने और सामाजिक बहिष्कार का लगा आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

संभल जिले में एक मुस्लिम व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसे और उसके परिवार को जुमे की नमाज अदा...

शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

सुलतानपुर में नाबालिग के अपहरण के मामले में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

सुलतानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय एक लड़की के कथित अपहरण के मामले में अदालत के आदेश...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

सूचना एवं  प्रसारण मंत्रालय ने टीवी रेटिंग नीति2026 जारी की है, जो भारत में टेलीविज़न रेटिंग को विनियमित करने के लिए व्यापक दिशानिर्देश तय करती है। यह नीति टीवी रेटिंग सेवाएँ देने वाली एजेंसियों के पंजीकरण, संचालन, ऑडिट और निगरानी के लिए स्पष्ट मानक तय करती है, जिसका उद्देश्य दर्शक मापन में पारदर्शिता, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। टीवी रेटिंग नीति 2026 ने भारत में टीवी रेटिंग एजेंसियों के लिए 16 जनवरी 2014 के विद्यमान दिशानिर्देश की जगह ली है। नीति के तहत किए गए प्रमुख सुधारों में शामिल हैं: नेटवर्थ की शर्त को 20 करोड़ रुपये से घटाकर 5 करोड़ रुपये करना; कनेक्टेड टीवी और ओटीटी  प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध टीवी चैनलों सहित कई प्लेटफॉर्म पर टेक्नोलॉजी-न्यूट्रल दर्शक मापन; मीटर वाले घरों की संख्या 50,000 से बढ़ाकर 80,000 करके सैंपल साइज़ बढ़ाना; हर तीन साल में एस्टैब्लिशमेंट सर्वे; व्यूअरशिप डेटा की गणना में लैंडिंग पेज को शामिल न करना; vi, सालाना स्वतंत्र ऑडिट; और .vii नियमों का पालन न करने पर अलग-अलग स्तर का जुर्माना ढांचा। अनुशंसित सुरक्षा उपायों में क्रॉस-होल्डिंग पर रोक, एजेंसी के बोर्ड में कम से कम 33 प्रतिशत स्वतंत्र डायरेक्टर की ज़रूरत, हितों के टकराव (कॉन्फ्लिक्ट ऑफ़ इंटरेस्ट) की स्थिति पैदा करने वाली कंसल्टेंसी या सलाह देने वाली गतिविधियों पर रोक, सुरक्षा मंज़ूरी की आवश्यकता और रेटिंग एजेंसियों की कामकाज और संचालन संबंधी स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए ऑडिट और पारदर्शिता की ज़िम्मेदारियाँ शामिल हैं। इस नीति के तहत, भारत में टेलीविज़न रेटिंग के कारोबार में लगी किसी भी संस्था को कुछ अतिरिक्त शर्तों का पालन करना होगा और नई पॉलिसी के तहत पंजीकरण कराना होगा। अभी तक, नई नीति के तहत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group