Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किया जाएगा।

वाराणसी में भाजपा का समरसता संकल्प अभियान शुरू करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि यह जिला पूर्व में संत रविदास नगर के तौर पर जाना जाता था और इसे फिर से पुराना नाम दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर, भदोही फिर से संत रविदास नगर के तौर पर जाना जाएगा। हम इस कार्य को पूरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महान समाज सुधारकों के नाम पर सार्वजनिक संस्थानों और स्थानों के नाम रखना समाज को एकजुट करने का एक तरीका है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जिनके आदर्श बाबर एवं औरंगजेब हैं, वे इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि वे समाज को बांटते हैं। जो लोगों को जोड़ते हैं वे स्थानों के नाम, महान हस्तियों के नाम पर रखते हैं।”

उत्तर प्रदेश सरकार ने छह दिसंबर, 2014 को संत रविदास नगर जिले का नाम बदलकर भदोही करने की घोषणा की थी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने लखनऊ में कहा था कि यह निर्णय तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया था। उन्होंने कहा था कि जिले का नाम बदलने का निर्णय जिला मजिस्ट्रेट की सिफारिश पर किया गया था।

आदित्यनाथ ने नाम परिवर्तन के कई उदाहरण देते हुए कहा कि जालंधर में हवाईअड्डे का नाम संत रविदास रखा गया, जबकि अयोध्या का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा महर्षि वाल्मिकी के नाम पर है।उन्होंने कहा कि इसके अलावा अयोध्या में कई सुविधाएं माता शबरी और निषादराज के नाम पर हैं।

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा सरकार ने कन्नौज जिले में बीआर आंबेडकर के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया था।

उन्होंने कहा, “ असीम अरुण (कन्नौज से विधायक और मंत्री) ने मुझे बताया कि सपा ने बाबासाहेब के नाम पर बने मेडिकल कालेज का नाम बदल दिया था, तो मैंने उन्हें एक प्रस्ताव भेजने को कहा और हमने बाबा साहेब के सम्मान में कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम बहाल किया।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने औरैया में मेडिकल कॉलेज का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर रखा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास ने समानता, समाजिक सौहार्द और श्रम के सम्मान की शिक्षा दी और जाति आधारित भेदभाव से मुक्त समाज की कल्पना की।

उन्होंने संत रविदास के दृष्टिकोण को साकार करने के प्रयासों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया और कहा कि जाति, धर्म या क्षेत्र के आधार पर बिना भेदभाव के सरकार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।

आदित्यनाथ ने यह घोषणा भी की कि राज्य सरकार सार्वजनिक स्थानों पर संत रविदास, महर्षि वाल्मिकी, बीआर आंबेडकर की प्रतिमाओं के ऊपर सुरक्षात्मक छतरियां लगाएगी।

भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज सुधारकों के नाम पर कल्याणकारी पहल की भी घोषणा की।

आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने निर्माण कर्मियों और उनके परिजन के कल्याण के लिए सभी मंडल मुख्यालयों में 18 अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना करके अप्रत्याशित कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर जिले में संत रविदास को समर्पित एक आवासीय स्कूल स्थापित करेगी।

Tags: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
Previous Post

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

Next Post

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Related Posts

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला

July 29, 2026
Next Post
Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group