Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

खोजी कुत्ते की मदद से गुजरात में किसान के घर से चोरी हुए 1.07 करोड़ रुपये बरामद

admin by admin
October 18, 2024
in क्राइम, देश
0

गुजरात के अहमदाबाद जिले में पुलिस के एक खोजी कुत्ते ने 1.07 करोड़ रुपये की चोरी के मामले को सुलझाने में मदद की, जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पेनी नामक डोबरमैन कुत्ते की मदद से जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपियों को पकड़ लिया और उनसे 12 अक्टूबर को कथित तौर पर चुराई गई पूरी रकम बरामद कर ली। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने धोलका तालुका के सरगवाला गांव निवासी बुद्ध सोलंकी और उसके साथी विक्रम सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोथ पुलिस थाने के उपनिरीक्षक पी.एन. गोहिल ने बताया कि 52 वर्षीय एक किसान अपने गांव के निकट लोथल पुरातात्विक स्थल के पास जमीन का एक टुकड़ा बेचकर रातोंरात करोड़पति बन गया और उसे इससे 1.07 करोड़ रुपये मिले। उन्होंने बताया कि किसान 12 अक्टूबर को अपने घर पर ताला लगाकर किसी काम से आणंद जिले के तारापुर गया था।

अधिकारी ने कहा, “किसान क्योंकि इस रकम से दूसरी जमीन खरीदने की योजना बना रहा था, इसलिए उसने 10 अक्टूबर को दो प्लास्टिक की थैलियों में नकदी भरकर अपने कच्चे मकान में रख दी। 12 अक्टूबर की रात को कुछ लोग खिड़की के पास लगी ईंटें हटाकर घर में घुसे और थैलियां लेकर फरार हो गए।”

गोहिल ने बताया कि स्थानीय पुलिस को अगले दिन चोरी के बारे में पता चला और उन्होंने सुराग पाने के लिए 30 संदिग्धों और 14 हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ शुरू की। उन्होंने बताया कि चोरों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाने के लिए पेनी के साथ एक श्वान दस्ता भी घटनास्थल पर पहुंचा।

उन्होंने कहा, “बृहस्पतिवार को पेनी बुद्ध के घर से कुछ दूर एक जगह पर रुका। वह पहले से ही हमारे संदिग्धों की सूची में था क्योंकि उसे नकदी के बारे में पता था। जब आरोपी को अन्य संदिग्धों के साथ खड़ा किया गया, तो पेनी कुछ देर के लिए उसके पास रुका।”

पुलिस ने बुद्ध के घर पर छापा मारकर 53.9 लाख रुपये बरामद किए और पूछताछ के दौरान उसने चोरी और विक्रम की संलिप्तता कबूल कर ली।

शेष राशि गांव में विक्रम के घर पर मिली। गोहिल ने कहा कि बुद्ध किसान का करीबी था और 12 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले वह आखिरी व्यक्ति था जिससे उसने बात की थी।

Tags: चोरी हुए 1.07 करोड़ रुपये बरामद
Previous Post

Rajasthan : पुलिस व वन विभाग की टीम ने उदयपुर जिले में ‘आदमखोर’ तेंदुए को मार गिराया

Next Post

जयपुर: शरद पूर्णिमा कार्यक्रम के दौरान हमले में आरएसएस के 10 कार्यकर्ता घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post

जयपुर: शरद पूर्णिमा कार्यक्रम के दौरान हमले में आरएसएस के 10 कार्यकर्ता घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group