Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Rajasthan : पुलिस व वन विभाग की टीम ने उदयपुर जिले में ‘आदमखोर’ तेंदुए को मार गिराया

admin by admin
October 18, 2024
in देश
0

राजस्थान के उदयपुर जिले में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक तेंदुए को मार गिराया, जिसके आदमखोर होने का संदेह था। उदयपुर जिले में 18, 19, 20, 25, 28 एवं 30 सितंबर को तेंदुए ने लोगों पर हमला किया था। ये घटनाएं जहां हुईं, वे स्थान उप वन संरक्षक उदयपुर (उत्तर) के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत छाली, बगडुंदा, मजावद एवं मदार ग्राम पंचायत में आते हैं।

बुधवार को बड़गांव के मदार गांव में खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर तेंदुए ने हमला किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

कहा जा रहा है कि शहर के पास मदार इलाके में जिस तेंदुए को गोली मारी गई वह इन हमलों में शामिल था। मुख्य वन्यजीव वार्डन पीके उपाध्याय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तेंदुए एक से अधिक हो सकते हैं, इसलिए यह दावा नहीं किया जा सकता कि यह वही तेंदुआ है जो सभी हमलों में शामिल था।

उन्होंने कहा कि फिलहाल सतर्कता में कोई ढील नहीं दी गई है और गुजरात से एक टीम को बृहस्पतिवार को सात दिन के लिए मदार क्षेत्र में बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को हुए हमले और आज मारे गए तेंदुए के डीएनए के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए और अंतिम परीक्षण के परिणाम से यह पुष्टि होगी कि यह वही तेंदुआ था या नहीं।

उपाध्याय ने कहा कि इस तेंदुए के मारे जाने के साथ ही हमने पहले शूटिंग के लिए जो अनुमति जारी की थी, वह समाप्त हो गई है और अब किसी भी तेंदुए को मारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि तेंदुए का मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार पोस्टमार्टम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डीएनए रिपोर्ट आने में कुछ समय लगेगा और तब तक टीम प्रभावित क्षेत्र में तैनात रहेगी। इससे पहले प्रभागीय वनाधिकारी अजय चित्तौड़ा ने कहा कि तेंदुआ एक वयस्क नर था, जो आदमखोर हो गया था। चित्तौड़ा ने कहा कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि की जाएगी।

बुधवार को मारी गई महिला 18 सितंबर के बाद से तेंदुए के हमले में मरने वाली आठवीं महिला थी।

उदयपुर के विभिन्न इलाकों में तेंदुए के हमले में मरने वाले आठ पीड़ितों में चार महिलाएं और पांच साल का एक बच्चा शामिल है। तेंदुए के हमले और स्थानीय लोगों में बढ़ते आक्रोश से चिंतित वन अधिकारियों ने पिछले महीने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे और कैमरे लगाने के साथ-साथ भारतीय सेना से मदद मांगी थी। नतीजतन, अलग-अलग जगहों से तीन तेंदुए पकड़े गए। हालांकि, एक अक्टूबर को सुआवतों का गुढ़ा में अपने घर के बाहर पशुओं को चारा खिला रही 55 वर्षीय महिला की मौत के बाद अधिकारियों ने तेंदुए को मार गिराने का आदेश जारी किया।

अनुमति इस शर्त पर दी गई थी कि तेंदुए को बेहोश करने या जाल में फंसाने का प्रयास किया जाना चाहिए। हालांकि, अगर वह को बेहोश नहीं किया जा सकता या जाल में नहीं फंसाया जा सकता, तो उसे मारने से पहले उसकी सही पहचान सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Tags: मार गिराया
Previous Post

रविवार को होने वाली UPPSC की तकनीकी शिक्षा (अध्यापन) परीक्षा के संभावित पेपर लीक की जांच शुरू

Next Post

खोजी कुत्ते की मदद से गुजरात में किसान के घर से चोरी हुए 1.07 करोड़ रुपये बरामद

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
Next Post

खोजी कुत्ते की मदद से गुजरात में किसान के घर से चोरी हुए 1.07 करोड़ रुपये बरामद

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group