Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाराष्ट्र में 300 करोड रुपये का गबन करने का आरोपी मथुरा से साधु वेश में गिरफ्तार

admin by admin
September 27, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

मथुरा, महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम ने मथुरा जिले के कृष्ण बलराम मंदिर के समीप वृंदावन पुलिस की मदद से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसपर वहां (महाराष्ट्र में) करीब 300 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान महाराष्ट्र के बीड जिले के निवासी बबन विश्वनाथ शिंद के रूप में हुई है। कृष्ण बलराम मंदिर को ‘अंग्रेजों के मंदिर’ के नाम से भी जाना जाता है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र के बीड जिले के उपनिरीक्षक एसएस मोरकुटे एवं सहायक उपनिरीक्षक तुलसीराम बबन शिंदे (63) की गिरफ्तारी के लिए यहां आये थे और काफी खोजबीन के बाद वह अंग्रेजों के मंदिर के निकट साधु वेश में घूमता मिला।

कुमार ने बताया कि छानबीन में जानकारी मिली कि शिंदे यहां करीब एक साल से साधु वेशभूषा में रह रहा था, जबकि महाराष्ट्र पुलिस की टीम उसे यहां मंदिरों, आश्रमों, होटल, गेस्ट हाउस आदि में तलाश रही थी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार शिंदे भेष बदल कर रह रहा था।

उन्होंने बताया कि उन्होंने मथुरा पुलिस की अपराध शाखा एवं वृन्दावन पुलिस का सहयोग लिया तो वह जल्द ही मिल गया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस ने नियमानुसार उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर उसका ‘ट्रांजिट रिमांड’ हासिल किया और फिर उसे वापस महाराष्ट्र ले गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिंदे पर आरोप है कि उसने महाराष्ट्र के बीड जिले की ‘जिजाऊ मां साहेब मल्टी स्टेट बैंक’ में जमाकर्ताओं के तीन सौ करोड़ रुपये का गबन किया और वहां से फरार हो गया। उसके बाद वह साल भर से वृन्दावन आकर साधु के वेश में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि शिंदे के विरुद्ध बीड के अलावा महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में भी गबन के कई मामले दर्ज हैं जिनमें वह वांछित चल रहा था।

Tags: आरोपी मथुरा में गिरफ्तार
Previous Post

अयोध्या: पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने किया श्रीराम लला का दर्शन, ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय से की मुलाकात

Next Post

आकाश दीप के दो विकेट चटकाने के बाद शंटो की अगुवाई में बांग्लादेश का संघर्ष जारी

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
Next Post

आकाश दीप के दो विकेट चटकाने के बाद शंटो की अगुवाई में बांग्लादेश का संघर्ष जारी

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group