Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आकाश दीप के दो विकेट चटकाने के बाद शंटो की अगुवाई में बांग्लादेश का संघर्ष जारी

admin by admin
September 27, 2024
in खेल, देश
0

कानपुर, तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बादल छाए रहने के कारण तेज गेंदबाजों के लिए मददगार परिस्थितियों में सलामी बल्लेबाजों को आउट कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन दो मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में कप्तान नजमुल हसन शंटों की शानदार बल्लेबाजी से बांग्लादेश वापसी करने में सफल रहा।

बांग्लादेश ने शुक्रवार को शुरूआती दिन के पहले सत्र में दो विकेट पर 74 रन बना लिये।

बीती रात बारिश होने के कारण आउटफील्ड गीली हो गई थी, जिससे दिन का खेल एक घंटे की देर से शुरू हुआ। तेज गेंदबाजी के अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तीनों तेज गेंदबाजों को अंतिम एकादश में बनाये रखते हुए बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

आकाश दीप ने इस दौरान छह ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिये। उन्होंने अपनी लेंथ और उछाल लेती गेंदों से प्रभावित किया। बल्लेबाजों को उनकी दोनों तरफ स्विंग होती गेंदों से परेशानी का सामना करना पड़ा।

लंच के विश्राम के समय शंटो छह चौके की मदद से 28 जबकि मोमिनुल हक 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शुरुआती ओवरों से ही बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों जाकिर हसन (शून्य) और शदमन इस्लाम (24) को परेशान किया। हसन ने अतिरक्षात्म रवैया अपनाया तो वहीं इस्लाम रन बनाने के मौकों को पूरी तरह से भुनाया।

बुमराह की बाहर निकलती गेंदें कई बार स्टंप और बल्ले के बाहरी किनारे के करीब से गुजरी तो वहीं सिराज की गेंद बल्ले से टकरने के बाद स्लिप में खड़े क्षेत्ररक्षकों तक पहुंचने से पहले ही टप्पा खा गयी।

इस्लाम ने बुमराह के ओवर में दो चौके जड़कर दबाव कम किया तो वहीं दूसरे छोर से हसन ने 23 डॉट गेंदे खेली। नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये आकाश दीप ने अपनी तीसरी गेंद पर ही हसन की 24 गेंद की पारी को खत्म किया।  जायसवाल ने स्लिप में उनका शानदार कैच लपका। उन्होंने इसके बाद इस्लाम को भी पगबाधा किया।

मैदानी अंपायर के नॉट आउट देने के बाद आकाश दीप ने कप्तान रोहित को रिव्यू लेने के लिए मनाया और उनका फैसला सही साबित हुआ। तीसरे अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद इस्लाम को आउट करार दिया।

शानदार लय में चल रहे शंटो ने इसके बाद दो चौके लगाकर दबाव कम किया। उन्होंने इस दौरान रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ रिवर्स स्वीप का कारगर इस्तेमाल किया। लंच से पहले सत्र के आखिरी ओवर में बूंदाबांदी शुरू हो गयी जिसके कारण पिच और मैदान को कवर से ढकना पड़ा।

Tags: बांग्लादेश का संघर्ष जारी
Previous Post

महाराष्ट्र में 300 करोड रुपये का गबन करने का आरोपी मथुरा से साधु वेश में गिरफ्तार

Next Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के मद्देनजर संबंधित जिलों के अधिकारियों को तत्परता से राहत कार्य का दिया निर्देश

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के मद्देनजर संबंधित जिलों के अधिकारियों को तत्परता से राहत कार्य का दिया निर्देश

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group