Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बेंगलुरु में दरिंदगी: घर में युवती की हत्या, शव को 30 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा, बरामद

admin by admin
September 21, 2024
in क्राइम, देश
0

बेंगलुरू में मल्लेश्वरम इलाके की एक इमारत में एक महिला की हत्या कर शव के 30 से अधिक टुकड़े किये गए, जो एक फ्रिज से बरामद किये गए हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला की हत्या करीब एक पखवाड़े पहले की गई होगी।

यह घटना शहर के व्यालिकावल पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर पाइपलाइन रोड के पास वीरन्ना भवन से सामने आई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक महिला की पहचान 26 वर्षीय महालक्ष्मी के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल या छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी।

यह घटना तब प्रकाश में आई जब पड़ोसियों ने दो दिनों से पीड़िता के घर से दुर्गंध आती देखी और उसके रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। महालक्ष्मी की मां और बहन शनिवार को उसके घर आईं और अंदर घुसकर चौंकाने वाला दृश्य देखा और शोर मचाया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम 165 लीटर के फ्रिज में शवों के टुकड़े देखकर हैरान रह गई। हालांकि फ्रिज चालू था, लेकिन शव में कीड़े लग गए थे, जो अंदर-बाहर घूम रहे थे।

पुलिस को संदेह है कि महालक्ष्मी की हत्या महीने की शुरुआत में की गई थी और उसके शव को चाकू या तलवार जैसे धारदार हथियार से टुकड़ों में काटा गया था।

महालक्ष्मी, जो एक मशहूर मॉल में काम करती थी और सुबह निकल जाती थी और देर रात वापस आती थी, ने पांच-छह महीने पहले इस घर में रहना शुरू किया था। इलाके के निवासियों के अनुसार, वह अकेली रहती थी और अपने पड़ोसियों से ज्यादा घुलती-मिलती नहीं थी। कुछ दिनों से उसका भाई उसके साथ रह रहा था।

पुलिस को यह भी पता चला है कि वह शादीशुदा थी और उसका एक बेटा भी था, लेकिन वह अलग रहती थी। उसके पति राणा का पता लगा लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, अपराध, एन. सतीश कुमार ने मीडिया को बताया कि ऐसा लगता है कि एक व्यक्ति ने हत्या की है, शव को 30 से अधिक टुकड़ों में काटा और उन्हें उसके घर के सिंगल-डोर फ्रिज में भर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें शरीर के अधिकांश हिस्से फ्रिज में मिले हैं और हत्यारे द्वारा उन्हें निपटान के लिए ले जाने की संभावना कम है। पुलिस शव के अंगों को जांच के लिए अस्पताल ले जाने के लिए बक्सों में रख रही थी।

पुलिस द्वारा इस सनसनीखेज अपराध की जांच किए जाने के बाद और अधिक जानकारी सामने आनी बाकी है।

इसी तरह का एक मामला 2022 में नई दिल्ली के छतरपुर से सामने आया था, जहां 27 वर्षीय श्रद्धा वाकर की उसके प्रेमी और लिव-इन पार्टनर 29 वर्षीय आफताब अमीन पूनावाला ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। आरोपी ने उसके शरीर के 35 टुकड़े किए थे और उन्हें निपटान के लिए पड़ोसी वन क्षेत्र में ले जाने से पहले एक बड़े फ्रिज में रख दिया था।

Tags: 30 टुकड़ों में काटकर फ्रिज
Previous Post

सुलतानपुर में सड़क निर्माण के दौरान मंदिर की दीवार गिरने से मजदूर की मौत, तीन घायल

Next Post

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने फिर जीता फैंस का दिल, करिश्मा के गाने पर दिखाया मदमस्त अंदाज

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने फिर जीता फैंस का दिल, करिश्मा के गाने पर दिखाया मदमस्त अंदाज

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group