भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट वीडियो कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं।
अपने लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस गोविंदा, संजय दत्त और करिश्मा कपूर की फिल्म हसीना मान जाएगी के गाने ‘ जाने दे जाने थोड़ी हवा आने दे’ पर डांस रती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मोनालिसा का मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही है। ये वीियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने भोजपुरी के अलावा तेलुगू, मलयालम, तमिल, उड़िया समेत खई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। मोनालिसा ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में ही नहीं एक्ट्रेस ने कई हिंदी टीवी शोज भी किए हैं। मोनालिसा बिग बॉस और नागिन जैसे मशहूर टीवी शोज में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं।


