फरीदाबाद, पुराना फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार को कोयले से लदी मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 5:35 बजे हुई, जब मालगाड़ी की 16, 17 और 18 नंबर बोगियां पटरी से उतर गईं।
उन्होंने कहा कि इनमें से दो बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। लोको पायलट ने दुर्घटना के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि मालगाड़ी आगरा से कोयला दिल्ली ले जा रही थी।


