Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में दुबई के कलाकारो ने रामायण के प्रसंगों पर भरतनाट्यम शैली में किया नृत्य, रामायण के श्लोकों को गाकर वातावरण को किया रोमांचित

admin by admin
April 10, 2024
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित रामोत्सव के तुलसी मंच पर नवरात्रि के प्रथम दिन अंतरराष्ट्रीय कलाकारो की प्रस्तुति ने सभी को मोह लिया। दुबई से आए टीम मोहाना के तीस महिला कलाकारो ने एक साथ रामायण के श्लोकों को गाकर वातावरण में राम रस घोल दिया।

रामायण के प्रसंगों पर भरतनाट्यम शैली में नृत्य के माध्यम से राम कथा को देखना सभी को रोमांचित कर दिया। चौबीस रागों में निबद्ध संपूर्ण रामायण का गायन जहां सभी को आनंदित कर रहा था वहीं शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति को और प्रभावी बना रहा था।

अपने सधे स्वर और कदमताल से कलाकारो द्वारा प्रदर्शित राम चरित्र को दर्शक मंत्रमुग्ध होकर देख रहे थे। राधिका, आनंद, विनय, दीपा और रूपा के निर्देशन में दुबई से आए कलाकार प्रदर्शन के बाद अभिभूत दिखे।

इसके पहले बरेली से आए श्रीयांश मणि ने अपने सुरीले स्वर में जैसे गाया ऐ री सखी,मोरे प्रभु घर आए है तो वातावरण राममय हो गया। इसके बाद अपने सधे अंदाज में राम नाम के हीरे मोती गाकर सभी को मुग्ध कर दिया। जन्मोत्सव के रंग में ठुमुक चलत रामचंद्र, बाजत पैजनियां गया तो दर्शक तालियों से साथ देने लगे। अयोध्या में रघुकुल दीपक आए है गाकर प्राण प्रतिष्ठा के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की। तबले पर नीरज कुमार और बांसुरी पर नीरज कुमार ने संगत की।

बरेली से आए श्रीयांश मणि

इसके बाद प्रयागराज से आए प्रत्युष श्रीवास्तव ने अपने दल के साथ प्रस्तुति दी। जलतरंग जैसे वाद्ययंत्र पर सजा दो घर को गुलशन सा बजा कर सभी को हतप्रभ कर दिया। हमारे साथ रघुनाथ तो किस बात किस बात की चिंता सुनकर सभी तालियां बजाने लगे। इसके बाद प्रत्युष ने भजन गायन भी किया। तुम उठो सिया श्रृंगार करो और राम को देख कर जनक नंदनी खड़ी की खड़ी रह गई सुनकर सभी आनंदित हो गए। इसी भाव में रघुनंदन प्रभु अवध कुमारा सुनाकर वातावरण में भक्तिभाव का संचरण कर दिया अंत में नगरी हो अयोध्या सी गाकर अयोध्या के वैभव को वर्णित किया।

प्रयागराज से आए प्रत्युष श्रीवास्तव

लखनऊ से आए शिवलाल भारद्वाज ने इसके बाद तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार से प्रभु के प्रति समर्पण दिखाया। राम नाम रस मीठा है कोई गा कर देख ले और लेके पूजा की थाली जैसे भजनों को सुनकर सभी नृत्य करने लगे।

कार्यक्रम का संचालन भक्तिपूर्ण भाव से आकाशवाणी के उद्घोषक देश दीपक मिश्र ने किया। उत्तर प्रदेश लोक एवम जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ के निदेशक अतुल द्विवेदी के निर्देशन में कलाकारो का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर अतुल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में दर्शक और संत जन उपस्थित रहे।

 

दुबई के कलाकारो की प्रस्तुति
Tags: अयोध्या में दुबई के कलाकारो ने रामायण
Previous Post

रामपुर में लापता बच्ची का पॉलिथीन बैग में रखा क्षत-विक्षत शव बरामद

Next Post

प्रतापगढ़ में बोलेरो की टक्कर से मां-बेटी की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

प्रतापगढ़ में बोलेरो की टक्कर से मां-बेटी की मौत

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group