Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL, RR Vs GT आज: जायसवाल का फॉर्म चिंता का सबब, लेकिन जीत की लय कायम रखने उतरेंगे रॉयल्स

admin by admin
April 10, 2024
in खेल, देश
0


जयपुर, अब तक अपराजेय राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग में खराब दौर से जूझ रही गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को उतरेगी तो यशस्वी जायसवाल पर अच्छी पारी खेलने का दबाव होगा ।

रॉयल्स की शुरूआत शानदार रही है जिसने चार में से चारों मैच जीते हैं । लेकिन भारतीय टीम के लिये शानदार प्रदर्शन करने वाले जायसवाल चार मैचों में सिर्फ 39 रन ही बना सके हैं।

उनके सलामी जोड़ीदार जोस बटलर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ नाबाद शतक जमाकर फॉर्म में वापसी की है । कप्तान संजू सैमसन ने चार मैचों में 178 रन बनाये हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं ।

रॉयल्स के लिये इस सत्र की खोज रियान पराग रहे हैं । गुवाहाटी के इस हरफनमौला ने अब तक 185 रन बना लिये हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं ।

शिमरोन हेटमायेर और ध्रुव जुरेल को मध्यक्रम में अच्छी पारियां खेलनी होगी । राजस्थान के पास ट्रेंट बोल्ट और नांद्रे बर्गर के रूप में उम्दा तेज गेंदबाज हैं जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है । रविचंद्रन अश्विन का खराब फॉर्म हैरानी का सबब है जिन्होंने अभी तक चार मैचों में एक ही विकेट लिया है ।

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने अभी तक पांच में से दो मैच जीते और तीन गंवाये हैं । शुभमन गिल की टीम हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी लेकिन रॉयल्स के खिलाफ यह आसान नहीं होगा ।

लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों को बेहतर खेल दिखाना होगा । गिल ने अभी तक पांच मैचों में 183 रन बनाये हैं । उनके सलामी जोड़ीदार बी साइ सुदर्शन अभी तक अर्धशतक नहीं बना सके हैं ।

गेंदबाजी में मोहित शर्मा और उमेश यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन पंजाब किंग्स के शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा जैसे गुमनाम बल्लेबाजों के सामने वे कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके । अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान और नूर अहमद को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा ।

टीमें :

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रोबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुथार।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुष कोटियान।

समय: मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Tags: IPLRR Vs GT आज
Previous Post

छत्तीसगढ़ : बस के खदान में गिरने से चार लोगों की मौत, 25 अन्य लोग घायल

Next Post

अयोध्या: फांसी के फंदे से लटकता शव बरामद; पुलिस ने भेजा पीएम को

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

अयोध्या: फांसी के फंदे से लटकता शव बरामद; पुलिस ने भेजा पीएम को

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group