अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक मणिरामदास छावनी में संपन्न हुई, बैठक में आगामी रामनवमी पर्व मुख्य चर्चा का केंद्र रहा। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया रामनवमी के मौके पर सौ जगह से सीधा प्रसारण होगा। रामनगरी और आसपास के प्रमुख मार्केट में एलईडी स्क्रीन के जरिए रामलला के जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण, प्रसार भारती के माध्यम से होगा।
उन्होंने कहा अयोध्या आने वाले राम भक्तों को गर्मी के मौसम में पानी के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।
रामलला के परिसर में अब सात लाइनों में राम भक्त के दर्शन की व्यवस्था की जा रही है, अभी तक चार लाइनों में श्रधालु के दर्शन कर रहे थे।
रामनवमीमें 24 घंटे रामलला के दर्शन पर भी बैठक मंथन में हुआ। बैठक में तय हुआ कि अब लगभग 19 से 20 घंटे राम भक्तों के लिए रामलला का पट खुला रहेगा। श्रंगार और भोग में जो समय लाग रहा उसे कम किया जायेगा।
ट्रस्ट ने श्रधालुओ से अनुरोध किया राम भक्त जूता और मोबाइल लेकर रामलला के दर्शन को न आये। जिससे समय बचेगा।
राम भक्तों को गर्मी से बचने के लिए रामलला के दर्शन मार्ग पर सुग्रीव किला छाया, फर्श पर मैट बिछाई जायेगी। साथ ही दर्शन मार्ग पर ही 50 स्थान पर पानी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
राम मंदिर ट्रस्ट राम भक्तों में गर्मी को देखते हुए ओआरएस का पैकेट वितरित करेगा। राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रधालुओ से अपील कि रामनवमी के मौके पर प्रसार भारती के सीधा प्रसारण, घर बैठे देखे तथा रामलाल के दर्शन करे।
रामलला के दूसरे मंजिल पर भी काम शुरु करने को लेकर बैठक में मंथन हुआ। प्रथम तल तथा दूसरे मंजिल पर राम दरबार बनाने के लिए चर्चा हुई है
द्वितीय तल पर राम दरबार चित्र कौन, व कैसा इसको लेकर अभी ट्रस्ट में विचार विमर्श चल रहा है तथा राम 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक किसी भी तरह के पास मान्य नहीं होंगे जिन लोगों ने घर बैठे ऑनलाइन पास बनवाया है वह स्वतः निरस्त, हो गए है


