Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आतिशी को मिला निर्वाचन आयोग का कारण बताओ नोटिस, ईसी को बताया भाजपा का..

admin by admin
April 5, 2024
in देश, राजनीति
0

दिल्ली की मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शुक्रवार को ‘कारण बताओ’ नोटिस मिलने के बाद निर्वाचन आयोग (ईसी) पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या यह भाजपा का ‘सहायक संगठन’ है।

आतिशी को यह नोटिस उनकी इस टिप्पणी पर जारी किया गया था कि भाजपा ने उनसे संपर्क कर उन्हें या तो पार्टी में शामिल होने या एक महीने के भीतर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के लिए तैयार रहने के लिए कहा था।

आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘निर्चान आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए थे’ जिसकी जिम्मेदारी गैर-पक्षपातपूर्ण रहना, विपक्षी दलों को समान अवसर प्रदान करना और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना है।

आतिशी ने कहा कि शुक्रवार सुबह 11:15 बजे खबर प्रसारित की गई कि उन्हें चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है, जबकि उन्हें यह ईमेल के जरिए 11:45 बजे मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि निर्वाचन आयोग के नोटिस की खबर पहले भाजपा ने मीडिया में फैलाई और फिर निर्वाचन आयोग ने नोटिस दिया। मैं देश के निर्वाचन आयोग से पूछना चाहती हूं- क्या आप भाजपा के सहायक संगठन बन गए हैं।’’

आप की वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह नोटिस का जवाब देंगी और निर्वाचन आयोग को देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में अपेक्षित तटस्थता और गैर-पक्षपातपूर्णता की याद दिलाएंगी।

उन्होंने कहा भारत के निर्वाचन आयोग को देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए संविधान द्वारा एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

आतिशी ने कहा कि वर्तमान तीन चुनाव आयुक्तों से पहले टी एन शेषन जैसे चुनाव आयुक्त थे। उन्होंने कहा, ‘‘आप एक ऐसा निर्वाचन आयोग चला रहे हैं जिसे पूरी दुनिया देखती है और जिसकी प्रशंसा की जाती है। भारत जैसे देश में चुनावों की निष्पक्षता पर कभी कोई सवाल नहीं उठाया जाता है।’’

आतिशी ने कहा, ‘‘मैं निर्वाचन आयोग से अपील करना चाहटी हूं कि वह भाजपा और उसकी केंद्र सरकार के सामने न झुके। अगर वे समान अवसर और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की अनुमति नहीं देते हैं तो तीन चुनाव आयुक्तों को देश 100 साल तक सभी गलत कारणों से याद रखेगा।’’

निर्वाचन आयोग ने नोटिस में आतिशी से कहा कि वह अपने उस बयान का तथ्यों के साथ समर्थन करें जिसमें कहा गया है कि भाजपा ने पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया था।

एक संवाददाता सम्मेलन में दो अप्रैल को किए गए आतिशी के दावे के खिलाफ भाजपा ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग का रुख किया।

आतिशी ने दावा किया कि भाजपा ने 4 मार्च को निर्वायन आयोग में शिकायत दर्ज कराई और कुछ ही घंटों के भीतर आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया। आतिशी ने पूछा कि चुनाव के दौरान विपक्षी दलों और नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को कोई नोटिस क्यों नहीं भेजा गया।

उन्होंने पूछा, ‘‘क्या ईडी को तब नोटिस जारी किया गया था जब एजेंसी ने मौजूदा मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल), एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक और विपक्ष के प्रमुख चेहरे को चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद गिरफ्तार कर लिया था।’’

दिल्ली सरकार की मंत्री ने निर्वाचन आयोग से यह भी पूछा कि उसने कांग्रेस, भाकपा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बैंक खातों को फ्रीज करने के लिए आयकर (आईटी) विभाग को नोटिस क्यों नहीं भेजा।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग चुनाव से पहले विपक्षी पार्टी शासित राज्यों में मुख्य सचिवों, गृह सचिवों और पुलिस प्रमुखों को बदल देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने चुनाव के दौरान अंतरिम उपाय के तौर पर ईडी, सीबीआई, आईटी विभाग के निदेशकों को बदलने की मांग की तो निर्वाचन आयोग ने कुछ नहीं किया।’’

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ‘स्वतंत्रता और निष्पक्षता’ पर उंगली उठाकर वह राजनीतिक और प्रशासनिक मर्यादा की सभी सीमाएं पार कर गईं।

उन्होंने आरोप लगाया कि, ‘‘उनके राजनीतिक आचरण और संवैधानिक निकायों पर बार-बार हमले से स्पष्ट होता है कि आतिशी नक्सलवाद की पाठशाला की उपज हैं।

सचदेवा ने कहा, ‘‘बेहतर होता यदि वह चुनाव आयुक्तों को टी एन शेषन की याद दिलाने से पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल को मदन लाल खुराना का अनुसरण करने और ‘शराब घोटाले’ में गिरफ्तार होने के बाद इस्तीफा देने के लिए कहतीं।’

खुराना भाजपा नीत दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने वर्ष 1996 में हवाला से संबंधित विवाद के बाद पद छोड़ दिया था।

Tags: आतिशी को मिला निर्वाचन आयोग
Previous Post

भारतीय तटरक्षक बल ने 27 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया

Next Post

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक: दर्शन की व्यवस्था बढायेगे; 15 अप्रैल से 18 के पास निरस्त?!!  द्वितीय तल..

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक: दर्शन की व्यवस्था बढायेगे; 15 अप्रैल से 18 के पास निरस्त?!!  द्वितीय तल..

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group