Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: रामोत्सव में राष्ट्रीय मुशायरा; “अदब ए राम”; दया अगर लिखने बैठूं, होते है अनुवादित राम

(मुशायरे में राम पर पढ़ी गई रचनाएं/राम जैसे थे,मुझे वैसा बना दे जंगल शकील आजमी)

admin by admin
March 23, 2024
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, तुलसी उद्यान में आयोजित रामोत्सव के साहित्य संस्कृति मंच पर राष्ट्रीय मुशायरे “अदब ए राम” में देश के प्रख्यात शायरो के केंद्र में श्रीराम रहे। मुशायरे का आरम्भ शकील आजमी,अंजुम रहबर,मोहन दानिश सहित मंचस्थ शायरों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

मुशायरे का आगाज करते हुए चिराग शर्मा ने तुम्हे ये ग़म है कि चिट्ठियां नही आती, हमारी सोचो हमें हिचकियां नही आती पढ़कर मुशायरे का शुभारंभ किया।

इसके बाद श्वेता श्रीवास्तव अजल ने कहा कथ्य तो इतना है, सत्य तो इतना है, सब यहां है रामजी के,रामजी सभी के है, तो पांडाल तालियों से गूंज उठा। दीक्षित दनकौरी ने तरन्नुम में पढ़ा ए गजल पास आ,तुझे गुनगुना लूं तो मुशायरे का माहौल बन गया इसके बाद उनकी गजल के शेर मैं सादा हूं,सज़ा संवरा नही हूं,पर इतना भी गया गुज़रा नही हूं पर श्रोताओं की जमकर दाद मिली।

शारिक कैफी ने शेर उसकी टीस नही जाती है सारी उम्र, पहला धोखा पहला धोखा होता है । अच्छे चेहरे अच्छे चेहरे होते है,उनके भी एक अपनावाला होता है,सुनाकर सभी को मंच के साथ जोड़ लिया।

संचालन कर रहे शायर अजहर इकबाल के हर शेर पर लोगो ने खूब वाह वाह किया अपने खास अंदाज में उर्दू और हिंदी के समन्वय के लिए प्रख्यात शायर ने कहा दया अगर लिखने बैठूं, होते है अनुवादित राम,रावण को भी नमन किया ऐसे थे मर्यादित राम से उन्होंने मुशायरे की परिकल्पना को साकार किया। इसके बाद पढ़ा जब भी उनकी गली में भ्रमण होता है,उनके ही दरवाजे पर आत्मसमर्पण होता है। हर युग में जन्म लेते है राम,पैदा हर युग में रावण होता है।

मुंबई से आए गीतकार शकील आजमी ने कहा मैं हूं इंसान तो होने का पता दे जंगल, राम जैसे थे मुझे वैसा बना दे जंगल। वाल्मिकी बने कोई मेरे लवकुश के लिए, मेरे बच्चो को जीने कि अदा दे जंगल। ऊंचाइयों पर पहुंच चुके इस मुशायरे में मदन मोहन दानिश ने कहा ठहराव में और रवानी में राम है,गोया हमारी प्यास में और पानी में राम है। रावण की झूठी ज़िद में,अहंकार में नही,मंदोदरी की आत्मग्लानि में राम है।

मासूम गाजियाबादी ने भगवान श्रीराम के हवाले से शेर पढ़ा पहले ही तेरे नाम का सदका निकाल कर, तब रखा हैं चिराग हवाओ में निकाल कर। इसके बाद आयी शायरा अंजुम रहबर ने तरन्नुम में सुनाया वो सरयू के धाम वाले है, वो छबीले से श्याम वाले है, सबके दिल में जो बसते है,सब उन्हें सियाराम कहते है।

इसके बाद फहमी बदायूंनी ने अपने गजल के शेर सुनाते हुए कहा जिनसे आगे निकल नही सकता, उनके पीछे चल नही सकता। उसकी तस्वीर चिपका दो छत पर, अब मैं करवट बदल नही सकता।

अध्यक्षता कर रहे फरहत अहसास ने अपनी ग़ज़ल के कुछ शेर राम पर पढ़ते हुए कहा तुलसी के जो राम है,हमारे भी राम है। उनकी तरह हमारे भी सहारे राम है।सारे सफल हमारे,उन्ही के बहाव पर है,दरिया भी राम ही है,किनारे भी राम ही है।

कार्यक्रम के अंत में अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ, नगर आयुक्त और अंतरराष्ट्रीय रामायण एवम वैदिक शोध संस्थान के निदेशक संतोष कुमार सिंह ने सभी शायरों को शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान करके उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर सलाहकार कबीर एकादमी, संस्कृति विभाग आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी डा.रानी अवस्थी,कवि आलोक श्रीवास्तव, आकाशवाणी के उद्घोषक देश दीपक मिश्र , रामायण धर द्विवेदी,समेत साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।

Tags: रामोत्सव में राष्ट्रीय मुशायरा
Previous Post

DRI ने लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य की 1.5 किलोग्राम कोकीन जब्त की, एक नाइजीरियाई सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

Next Post

तीसरी से छठी कक्षा के लिए नया पाठ्यक्रम होगा, NCERT शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नया पाठ्यक्रम

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

तीसरी से छठी कक्षा के लिए नया पाठ्यक्रम होगा, NCERT शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नया पाठ्यक्रम

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group