Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

क्रिकेटर मयंक अग्रवाल ने विमान में पीया पेय पदार्थ, हुए अस्पताल में भर्ती, पुलिस में शिकायत दर्ज

admin by admin
January 31, 2024
in खेल, देश
0

कर्नाटक के कप्तान और लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को नयी दिल्ली के लिए उड़ान भरने को तैयार विमान में बीमार पड़ने के बाद यहां स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। मयंक ने किसी साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज करायी है।

उन्होंने पानी समझकर एक पाउच से एक पेय पदार्थ पीया था जो इंडिगो एयरलाइन के विमान में उनकी सीट पर रखा था। इसे पीने के बाद वे बीमार पड़ गए। माना जाता है कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

मयंक ने अपने प्रबंधक के जरिए पुलिस में एक औपचारिक शिकायत दर्ज करायी है।

पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरन कुमार ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मयंक अग्रवाल एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। अब उनकी हालत स्थिर है। लेकिन उनके प्रबंधक ने मामले की जांच के लिए एनसीसीपीएस (न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स पुलिस थाने) में एक शिकायत दर्ज करायी है।

उन्होंने बताया, ‘‘उनके प्रबंधक ने कहा है कि जब वह विमान में बैठ रहे थे तो उनके सामने एक पाउच रखा था। उन्होंने उसमें से थोड़ा-सा पेय पदार्थ पीया लेकिन अचानक उनके मुंह में जलन होने लगी और वह कुछ बोल भी नहीं पाए और उन्हें आईएलएस अस्पताल लाया गया। उनके मुंह में सूजन और छाले थे। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है।’’

राज्य स्वास्थ्य सचिव किरन गिट्टे ने कहा, ‘‘पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है और हम मामले की जांच करेंगे। उनके प्रबंधक के अनुसार वह कल बेंगलुरु जाएंगे और इस बीच अगरतला में जो भी अच्छा इलाज होगा, हम उन्हें उपलब्ध कराएंगे।

आईएलएस अस्पताल की ओर से प्रबंधक मनोज कुमार देबनाथ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि क्रिकेटर को ‘‘मुंह में थोड़ी जलन हुई और उनके होंठ सूज गए।

इसमें कहा गया है, ‘‘आपातकालीन विभाग में अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा जांच किए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अब उनकी हालत स्थिर है और उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बत्तीस साल के मयंक ने भारत के लिए 21 टेस्ट खेले हैं। वह सोमवार को त्रिपुरा के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज करने वाली कर्नाटक की टीम की अगुवाई कर रहे थे।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के एक अधिकारी ने मामले की अधिक जानकारी दिए बिना ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘वह (मयंक) किसी भी तरह के खतरे में नहीं है। वह फिलहाल अगरतला के एक अस्पताल में निगरानी में हैं और डॉक्टरों से अपडेट मिलने के बाद हम उसे वापस बेंगलुरु ले जाएंगे। उम्मीद है कि हमें आज रात तक उसके बारे में अपडेट मिल जायेगा।

मयंक हालांकि सूरत में रेलवे के खिलाफ टीम का अगला रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेलेंगे।

इस अधिकारी ने कहा, ‘‘वह कर्नाटक के अगले मैच (दो फरवरी से सूरत में रेलवे के खिलाफ) में नहीं खेलेंगे। लेकिन उसके अलावा उड़ रही अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है। वह अब स्थिर हैं, और हम डॉक्टरों और राज्य के अन्य अधिकारियों के संपर्क में हैं।’’

उम्मीद है कि निकिन जोस अगले मैच में टीम की कप्तानी संभालेंगे क्योंकि वह नामित उप-कप्तान हैं। विमान कंपनी इंडिगो ने एक बयान जारी किया, जिसमें मेडिकल इमरजेंसी का कारण नहीं बताया गया।

इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘अगरतला से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 5177 को विमान में एक आपातकालीन चिकित्सा स्थिति के कारण अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा। यात्री को उतार दिया गया और आगे की चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया। विमान ने शाम चार बजकर 20 मिनट पर अपने गंतव्य के लिए फिर से उड़ान भरी।’’

मयंक ने त्रिपुरा के खिलाफ दोनों पारियों में 51 और 17 रन बनाये थे। वह टीम के अगले मैच के लिए दिल्ली होते हुए सूरत जाने के लिए विमान में चढ़े थे।

त्रिपुरा क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘ टीम विमान में थी और मयंक को बेचैनी महसूस होने लगी और उन्होंने विमान में कई बार उल्टी भी कर दी। वह इसके बाद विमान से उतर गये। केएससीए से एमआर शाहवीर तारापोर ने फोन किया और हमने अपने दो प्रतिनिधियों को तुरंत आईएलएस अस्पताल भेजा। वह निगरानी में है और हमें बताया गया है कि डॉक्टर कुछ जांच कर रहे हैं। अब इस बारे में कई बातें कही जा रही है कि उन्होंने क्या पिया होगा।’’

जब वह यात्रा करने की स्थिति में होंगे तो बेंगलुरु रवाना होंगे।

कई सूत्रों ने कहा कि अग्रवाल ने शायद किसी पारदर्शी तरल पदार्थ को पानी समझ कर पी लिया, जिसके बाद उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी।

Tags: मयंक अग्रवाल
Previous Post

प्रशांत कुमार बने उप्र के नये कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक

Next Post

खेल मंत्रालय ने निलंबित डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Related Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

July 25, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
Next Post

खेल मंत्रालय ने निलंबित डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Recent Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group