Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लंदन में तकनीकी खराबी के चलते हवाई यातायात ठप्प: 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द, 15 से ज्यादा एयरपोर्ट्स पर फंसी एयरलाइंस और यात्री

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


लंदन, ब्रिटेन में मंगलवार को हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में आई तकनीकी समस्या के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं जिससे यात्रियों को घंटों विमानों के अंदर तथा हवाई अड्डों के टर्मिनल में फंसे रहना पड़ा। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24’ ने यह जानकारी दी।

ब्रिटेन की ‘नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज’ (एनएटीएस) ने बताया कि शाम तक हालांकि उड़ानों की ‘प्रोसेसिंग प्रणाली’ में आई समस्या को ठीक कर लिया गया लेकिन इसका असर ब्रिटेन के कम से कम 15 हवाई अड्डों और अन्य स्थानों तक दिखाई दिया।

जोसी डोनोग्यू नामक यात्री गैटविक हवाई अड्डे पर अपने विमान में करीब तीन घंटे तक फंसी रहीं, जिसके बाद आयरलैंड जाने वाली उनकी रयानएयर की उड़ान रद्द कर दी गई।

उन्होंने कहा, ‘‘उस हवाई अड्डे से बाहर निकलना ऐसा था जैसे अल्काट्राज़ से भागने की कोशिश करना।’’ उनका इशारा सैन फ्रांसिस्को खाड़ी में स्थित कुख्यात पूर्व जेल की ओर था।

लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ानों का प्रस्थान फिर शुरू हो गया, लेकिन आने वाली उड़ानों को पूरी रात के लिए रोक दिया और यात्रियों को आगे भी देरी होनी की सूचना दी गई।

हीथ्रो से बाल्टीमोर जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की एक उड़ान के यात्रियों को करीब चार घंटे इंतजार करने के बाद विमान से उतार दिया गया। लंबे इंतजार के दौरान चालक दल ने यात्रियों को पास्ता और चिकन करी परोसी। कुछ यात्रियों ने फिल्में देखीं, जबकि अन्य विमान के गलियारों में टहलते रहे।

लेकिन विमान से उतरने के बाद भी उनकी परेशानी खत्म नहीं हुई। सामान एकत्र करने वाले स्थान पर अफरा-तफरी की स्थिति थी और यात्रियों को बताया गया कि वहां सामान के संबंध में मदद करने के लिए कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं है।

ब्रिटिश एयरवेज ने बताया कि उसे 100 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं या उनका मार्ग परिवर्तित करना पड़ा।

वहीं, रयानएयर ने कहा कि उसके 65,000 से अधिक यात्री प्रभावित हुए और उसने 50 से अधिक निर्धारित उड़ानें रद्द कर दीं। ब्रिटिश एयरवेज के एक प्रवक्ता ने कहा, समस्या की गंभीरता के कारण इसका असर आगे भी काफी व्यापक रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह घटना पूरी तरह एयरलाइन के नियंत्रण से बाहर थी और यात्रियों तथा कर्मचारियों के लिए बेहद निराशाजनक रही, क्योंकि कई विमान और चालक दल अपने निर्धारित स्थानों पर नहीं पहुंच पाए।

कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर विमानों में घंटों फंसे रहने और एयरलाइंस की ओर से पर्याप्त जानकारी नहीं दिए जाने की शिकायत की।

Tags: लंदन में तकनीकी खराबी
Previous Post

WFI : सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के लिए दो चरणों में होंगे ट्रायल, एशियाई खेलों के पहलवानों को भी मिलेगा मौका

Next Post

मुरादाबाद में एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा चकबंदी पेशकार, भागने की कोशिश…

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Thailand की बाल वाटिका में पुलिस अफ़सर ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की

September 9, 2026
क्राइम

सहारनपुर में PNB करेंसी चेस्ट में नकली नोटों की साजिश का खुलासा, NIA ने बैंक कर्मचारी अमित कुमार को किया गिरफ्तार

September 9, 2026
देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
Next Post

मुरादाबाद में एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा चकबंदी पेशकार, भागने की कोशिश...

Recent Posts

भदोही: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जाली शपथ दाखिल करने के 31 आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

भदोही जिले में एक महिला से कई बार सामूहिक दुष्कर्म की कथित घटना के आरोपियों को बचाने के लिये अदालत...

Thailand की बाल वाटिका में पुलिस अफ़सर ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बैंकॉक, थाईलैंड के पूर्वी हिस्से में बुधवार को एक बंदूकधारी ने स्कूल की इमारत के अंदर बाल वाटिका की एक...

मथुरा: सड़क हादसे में ब्रज के मशहूर लोक गायक रिंकू रजवाड़ा की दर्दनाक मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

मथुरा जिले में सड़क हादसे में लोक गायक रिंकू रजवाड़ा की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र...

मुरादाबाद में एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा चकबंदी पेशकार, भागने की कोशिश…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

मुरादाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण) टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी प्रथम अधिकारी के...

लंदन में तकनीकी खराबी के चलते हवाई यातायात ठप्प: 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द, 15 से ज्यादा एयरपोर्ट्स पर फंसी एयरलाइंस और यात्री

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

लंदन, ब्रिटेन में मंगलवार को हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में आई तकनीकी समस्या के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group