Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

WFI : सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के लिए दो चरणों में होंगे ट्रायल, एशियाई खेलों के पहलवानों को भी मिलेगा मौका

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
in खेल
0


नयी दिल्ली, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए दो चरणों में चयन ट्रायल कराने का फैसला किया है जिसके तहत एशियाई खेलों के लिए चुने गए पहलवानों को भी विश्व चैंपियनशिप की भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा।

डब्ल्यूएफआई की ओर से जारी परिपत्र के मुताबिक जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहलवानों को सीनियर विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने से नहीं रोका जाएगा।

इसके बजाय उन्हें ‘फाइनल ट्रायल’ के जरिए विश्व चैंपियनशिप टीम में जगह बनाने के लिए दावेदारी पेश करने का मौका मिलेगा।

डब्ल्यूएफआई का यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि एशियाई खेल सितंबर के अंत में होने हैं, जबकि सीनियर विश्व चैंपियनशिप इसके तुरंत बाद 24 अक्टूबर से एक नवंबर तक कजाखस्तान के अस्ताना में आयोजित होगी।

डब्ल्यूएफआई सीनियर विश्व चैंपियनशिप के पहले चरण के ट्रायल 14 सितंबर को नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कराएगा। इस दिन छह ओलंपिक भार वर्गों में मुकाबले होंगे। वहीं पुरुष फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन शैली के ट्रायल 15 सितंबर को लखनऊ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में आयोजित किए जाएंगे।

एशियाई खेलों के लिए चुना गया कोई पहलवान अगर 14-15 सितंबर को होने वाले विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में हिस्सा नहीं लेता है, तो उसके भार वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाले पहलवान को बाद में एशियाई खेलों के लिए चयनित पहलवान के खिलाफ ‘फाइनल ट्रायल’ देना होगा।

एशियाई खेलों के लिए चुने गए पहलवान को पहले चरण के ट्रायल में हिस्सा लेने से नहीं रोका गया है। वह ट्रायल में अगर उतरता है और अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल करता है, तो डब्ल्यूएफआई के अनुसार उसे विश्व चैंपियनशिप के लिए चुन लिया जाएगा और उस भार वर्ग में फाइनल ट्रायल नहीं होगा।

सितंबर में होने वाले ट्रायल से विश्व चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करने वाले पहलवान का चयन होगा। उसी भार वर्ग में एशियाई खेलों के लिए पहले से चयनित पहलवान भी मौजूद है, तो दोनों के बीच होने वाला दूसरा मुकाबला विश्व चैंपियनशिप के अंतिम प्रतिनिधि का फैसला करेगा।

फाइनल ट्रायल की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है।

पुरुष फ्रीस्टाइल के 86 किग्रा और ग्रीको-रोमन के 130 किग्रा वर्ग में ‘फाइनल ट्रायल’ नहीं होगा। 15 सितंबर के ट्रायल के विजेता सीधे विश्व चैंपियनशिप के लिए चुने जाएंगे। इन वर्गों में एशियाई खेलों के लिए भारत का कोई प्रतिनिधि नहीं होगा क्योंकि मुकुल दहौया (86 किग्रा) और दीपांशु (130 किग्रा) डोप टेस्ट में विफल रहे हैं।

Tags: WFI : सीनियर विश्व कुश्ती
Previous Post

सहारनपुर में PNB करेंसी चेस्ट में नकली नोटों की साजिश का खुलासा, NIA ने बैंक कर्मचारी अमित कुमार को किया गिरफ्तार

Next Post

लंदन में तकनीकी खराबी के चलते हवाई यातायात ठप्प: 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द, 15 से ज्यादा एयरपोर्ट्स पर फंसी एयरलाइंस और यात्री

Related Posts

खेल

World Archery Para Series 2026: देश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी का आयोजन, अहमदाबाद में दिखेगा शीतल देवी का जलवा

September 4, 2026
अंतराष्ट्रीय

IND vs AFG T20 Series: जसप्रीत बुमराह समेत 4 चोटिल खिलाड़ियों की टीम में एंट्री, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

September 1, 2026
खेल

WFI अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप चयन ट्रायल में वैष्णवी, स्वीटी जीते

September 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

Women’s T20 Asia Cup: थाईलैंड के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय महिला टीम, हरमनप्रीत की कप्तानी पर रहेंगी नजरें

August 29, 2026
Next Post

लंदन में तकनीकी खराबी के चलते हवाई यातायात ठप्प: 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द, 15 से ज्यादा एयरपोर्ट्स पर फंसी एयरलाइंस और यात्री

Recent Posts

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के सियासी भविष्य को उनके...

अयोध्या में सरयू नदी में डूबने से नाना-नाती की दर्दनाक मौत, SDRF और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, जिले में रुदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत तराई गांव पसैया के पास सरयू नदी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया...

Kolkata ED Raid : ‘अखबार-ए-मशरिक’ पर ED की बड़ी कार्रवाई, 60 करोड़ से अधिक के कैश डिपॉजिट और बिटक्वाइन लेनदेन का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कोलकाता जोनल ऑफिस-II ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई...

भदोही: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जाली शपथ दाखिल करने के 31 आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

भदोही जिले में एक महिला से कई बार सामूहिक दुष्कर्म की कथित घटना के आरोपियों को बचाने के लिये अदालत...

Thailand की बाल वाटिका में पुलिस अफ़सर ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बैंकॉक, थाईलैंड के पूर्वी हिस्से में बुधवार को एक बंदूकधारी ने स्कूल की इमारत के अंदर बाल वाटिका की एक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group