Monday, October 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

खेल मंत्रालय ने निलंबित डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

admin by admin
January 31, 2024
in खेल, देश
0

नयी दिल्ली,खेल मंत्रालय ने सरकारी मान्यता के संबंध में ‘पूर्ण निराधार और हानिकारक’ दावा करने पर मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

मंत्रालय ने फिर से कहा कि इस निकाय के द्वारा किसी भी टूर्नामेंट के आयोजन को ‘अस्वीकृत’ माना जाएगा।

संजय सिंह ने बीते शनिवार को दावा किया था कि लगभग 700 पहलवान 29 से 31 जनवरी तक पुणे में सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

मंत्रालय ने संजय सिंह को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आपके द्वारा डब्ल्यूएफआई की वर्तमान में निलंबित कार्यकारी समिति की मान्यता और पुणे में आपके द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के बारे में कुछ दावे किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से निराधार और हानिकारक हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रालय ने पहले ही सात जनवरी 2024 को पत्र के माध्यम से, आपको संबोधित किया है और जिनकी प्रतियां डब्ल्यूएफआई और राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों की संबद्ध इकाइयों को दी गई हैं। इस पत्र में इस पूरे मुद्दे को स्पष्ट कर दिया गया था।’’

मंत्रालय ने पत्र में कहा, ‘‘एक बार फिर सूचित किया जाता है कि डब्ल्यूएफआई की निलंबित कार्यकारी समिति के सदस्यों द्वारा आयोजित किसी भी चैंपियनशिप या प्रतियोगिता को अस्वीकृत और गैर-मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता माना जाएगा।’’

इससे पहले संजय सिंह की अगुवाई में नवनिर्वाचित समिति ने जूनियर पहलवानों का एक साल बचाने के लिए पिछले साल 31 दिसंबर से पहले अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय प्रतियोगिता गोंडा में कराने की घोषणा की थी।  खेल मंत्रालय ने इस समिति के कार्यभार संभालने के तीन दिन बाद ही इसे निलंबित कर दिया था।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने खेल मंत्रालय के निर्देश पर डब्ल्यूएफआई के रोजमर्रा के मामलों को देखने के लिए एक तदर्थ समिति का गठन किया है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘उपरोक्त बातों के मद्देनजर आपको भारतीय कुश्ती महासंघ की स्थिति के संबंध में कोई भी अप्रमाणित दावा करने से बचने की सलाह दी जाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कृपया ध्यान रखें कि इसके पालन की विफलता पर मंत्रालय आगे कानूनी कार्रवाई पर विचार करने के लिए मजबूर हो सकता है। इसमें गलत सूचना और निराधार दावे फैलाने के लिए देश के कानूनों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।’’

मंत्रालय के पत्र में आगे कहा गया है कि संजय सिंह की टिप्पणी ‘खिलाड़ियों और कुश्ती से जुड़े अन्य लोगों के बीच भ्रम और चिंता पैदा कर रही है’।

भूपेन्द्र सिंह बाजवा के नेतृत्व वाली तदर्थ समिति ने दो से पांच फरवरी तक जयपुर में एक अलग सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करने की घोषणा की थी।

डब्ल्यूएफआई के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे, जिसमें पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के वफादार संजय सिंह और उनके पैनल ने बड़े अंतर से चुनाव जीता था।

बृजभूषण पर दिग्गज पहलवान बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

संजय सिंह के चुनाव जीतने का विरोध करते हुए, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री लौटा दिया।

Tags: डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष
Previous Post

क्रिकेटर मयंक अग्रवाल ने विमान में पीया पेय पदार्थ, हुए अस्पताल में भर्ती, पुलिस में शिकायत दर्ज

Next Post

ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ करने का अधिकार देने का आदेश

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चक्रवाती तूफान का यूपी में भी दिख सकता है असर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29-30 अक्टूबर को बारिश का पूर्वानुमान

October 25, 2026
अंतराष्ट्रीय

सऊदी अरब में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, मिसाइल-ड्रोन अवरोधन के वीडियो बनाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

October 25, 2026
देश

कच्छ के सर क्रीक में भारतीय जलक्षेत्र में घुसे चार पाकिस्तानी मछुआरे पकड़े गए, नाव जब्त

October 25, 2026
अंतराष्ट्रीय

PHP में दो गंभीर सुरक्षा खामियों से दुनिया भर की वेबसाइटों पर खतरा, यूरोप में कई सरकारी पोर्टल बंद; तत्काल अपडेट की सलाह

October 25, 2026
Next Post

ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ करने का अधिकार देने का आदेश

Recent Posts

महराजगंज: सोनौली मुख्य गेट के पास लग्जरी कार से 1,503 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 25, 2026
0

महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास सोनौली पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित इंजेक्शन...

चक्रवाती तूफान का यूपी में भी दिख सकता है असर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29-30 अक्टूबर को बारिश का पूर्वानुमान

by Atul Narain Srivastava
October 25, 2026
0

लखनऊ, बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा मौसमी सिस्टम चक्रवाती तूफान में बदलने की ओर बढ़ रहा है। भारतीय...

84 कोसी परिक्रमा मार्ग के भूमि अधिग्रहण पर उठे सवाल, आवासीय दर पर बैनामा और कृषि दर से मुआवजे को लेकर किसानों में असंतोष

by Atul Narain Srivastava
October 25, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), अयोध्या से निकलने वाले 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को...

सोनभद्र में 2.37 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का मामला, सत्य सनातन ट्रस्ट के बैंक खाते से जुड़ी 35 शिकायतें; तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 25, 2026
0

सोनभद्र जिले में पुलिस ने सत्य सनातन ट्रस्ट के नाम से पंजीकृत बैंक खाते से 2.37 करोड़ रुपये के संदिग्ध...

सऊदी अरब में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, मिसाइल-ड्रोन अवरोधन के वीडियो बनाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 25, 2026
0

दुबई, भारत ने रविवार को सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को स्थानीय नियमों और विनियमों का पालन करने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group