Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0


लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के सियासी भविष्य को उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास से जोड़ते हुए कहा कि सिद्धार्थ के सियासत छोड़ने पर ही बसपा आकाश को उनकी जिम्मेदारियां वापस देने पर विचार करेगी।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सिद्धार्थ पर आरोप लगाया कि उन्होंने बसपा के मिशन से ज्यादा अपने ‘निजी और पारिवारिक हितों तथा महत्वाकांक्षाओं’ को अहमियत दी, जिसका असर उनके दामाद आकाश आनंद पर भी पड़ा।

मायावती ने सिद्धार्थ का जिक्र करते हुए पोस्ट में कहा, पार्टी ने इनको सुधरने का एक नहीं बल्कि कई बार मौका दिया, लेकिन बसपा के मिशन से अधिक इन्होंने अपने निजी व पारिवारिक स्वार्थ व महत्वाकांक्षा को महत्व दिया, जिसका खामियाजा इनके साथ-साथ इनके दामाद आकाश आनंद को भी भुगतना पड़ा है।

बसपा प्रमुख ने पोस्ट में कहा, ”परिवार एवं अपने दामाद आकाश आनंद के भविष्य को ध्यान में रखकर अशोक सिद्धार्थ के पास अब भी मौका है कि वह अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा को त्याग कर व निजी स्वार्थ आदि से ऊपर उठकर राजनीति से पूरी तरह से संन्यास ले लें। तब ऐसी स्थिति में आकाश आनंद का फ्री होकर पार्टी में काम करना संभव होगा और तभी पार्टी उनको उनकी जिम्मेदारियां वापस देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। ऐसी पार्टी में आम राय है।

मायावती का यह बयान गत तीन सितंबर को लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की राष्ट्रीय स्तर की बैठक में आकाश आनंद को बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक पद से हटाने के कुछ दिनों बाद आया है।

बैठक में मायावती ने कहा था कि आनंद को अभी और ‘राजनीतिक परिपक्वता’ हासिल करने की जरूरत है और वह फिलहाल उन्हें संगठन की बड़ी जिम्मेदारियां नहीं सौंपेंगी।

आनंद के ससुर और बसपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ को गत दो अगस्त को पार्टी से निकाल दिया गया था। उन पर बार-बार अनुशासनहीनता, पार्टी-विरोधी रुख अपनाने और अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से न निभाने के आरोप थे।

1. जैसाकि सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड व पंजाब में विधानसभा का आमचुनाव अब बहुत नज़दीक है और ये तीनों ही राज्य, परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के ’बहुजन समाज’ को ’शोषित से शासक वर्ग’ बनने हेतु उनके आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के कारवाँ को आगे बढ़ाने के लिये…

— Mayawati (@Mayawati) September 9, 2026

Tags: Mayawati on Akash Anand
Previous Post

अयोध्या में सरयू नदी में डूबने से नाना-नाती की दर्दनाक मौत, SDRF और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Next Post

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जाली शपथ दाखिल करने के 31 आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा: सड़क हादसे में ब्रज के मशहूर लोक गायक रिंकू रजवाड़ा की दर्दनाक मौत

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा चकबंदी पेशकार, भागने की कोशिश…

September 9, 2026
Next Post

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

Recent Posts

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर की सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सूत्रों...

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

by admin
September 9, 2026
0

मथुरा में वृन्दावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के विशेष उत्सव एवं पर्वों पर ठाकुरजी को भेंट किए गए सोने-चांदी आदि...

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के सियासी भविष्य को उनके...

अयोध्या में सरयू नदी में डूबने से नाना-नाती की दर्दनाक मौत, SDRF और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, जिले में रुदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत तराई गांव पसैया के पास सरयू नदी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group