Sunday, November 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रामलला मंदिर परिसर में विदेशी कलाकारो ने बांधा समां

admin by admin
January 26, 2024
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, आजादी की पूर्व संध्या पर, पौष मास की पूर्णिमा के दिन जिलाधिकारी  नीतीश कुमार की प्रेरणा से विदेश से आए कलाकारों ने भव्य और नव्य रामलला मंदिर में ना केवल दर्शन पूजन किए बल्कि विदेशी रामलीलाओं का मंचन भी मंदिर के मंडप में किया।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शनों की उत्कंठा सिर्फ देश में ही नही है बल्कि विदेशी में भी है सिंगापुर, थाईलैंड, श्रीलंका, लाओस, इंडोनेशिया और मारिशस छः देशों से आए विदेशी कलाकार भगवान रामलला के दर्शन से अभिभूत दिखे। उनकी भावनाएं उनके प्रदर्शन में निखर कर सामने आ रही थी। भावुक होते कलाकार सनातन संस्कृति के रंग में रंगे दिखे। अपने अपने देश की वेश भूषा में आए इन कलाकारों ने श्रद्धालुओं के साथ “जय श्री राम” का जयघोष भी किया।

श्रीलंका के कलाकारों ने सूर्पनखा प्रसंग से लेकर राम राज्याभिषेक के अंश का मंचन किया वहीं इंडोनेशिया के कलाकारों ने श्री राम चंद्र कृपालु भजमन से आरंभ करके “रामराज्य” की परिकल्पना पर आधारित नृत्य नाटिका के अंश प्रस्तुत किया।

इसके बाद सिंगापुर से आए कलाकारों ने भरतनाट्यम शैली में वाल्मीकि रामायण को सिर्फ छह छन्द में प्रस्तुत करके सभी को भाव विभोर कर दिया। थाईलैंड के कलाकारों ने अपनी वेश भूषा और रंग बिरंगे मुखौटों के साथ अरण्यकांद से लेकर सुंदरकांड और लंकाकांड के प्रसंगों के बाद राम राज्याभिषेक की झांकी के अंश प्रस्तुत किया।

लाओस के कलाकारों ने भी रामलीला के प्रसंगों के अंश का मंचन किया जबकि मरिशस के कलाकारों ने राम भजन का गा कर सभी को विभोर कर दिया किया। पूरे परिसर में एक तरफ श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे वही दूसरी तरफ विदेशी धरती पर रामरस में डूबे कलाकार अपनी अपनी कला के माध्यम से अपनी हाजिरी रामलला के समक्ष लगा कर इन अविस्मरणीय क्षणों को अनुभव कर स्वयं को सौभाग्यशाली मान रहे थे।

सभी देशों के कलाकारो को रामनामी अंगवस्त्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा,निदेशक अंतरराष्ट्रीय रामायण और वैदिक शोध संस्थान अयोध्या Dr लवकुश द्विवेदी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का भावपूर्ण संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक देश दीपक मिश्र ने किया।

Tags: विदेशी कलाकारो
Previous Post

अमेरिका: अलबामा ने नाइट्रोजन गैस सुंघाकर दोषी को दिया मृत्युदंड

Next Post

कर्तव्य पथ पर यूपी की प्रभु श्रीराम की झांकी, दिखी राम मंदिर की दिखाई दी झलक

Related Posts

क्राइम

फर्जी वेबसाइट से दवा और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार; 10% कमीशन पर देते थे बैंक खाते

October 31, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

October 31, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के कब्जे वाले Oleshky Residents ENTER UKRAINE via “Novaya Huta” Crossing, संघर्ष-विराम के तहत चला बचाव अभियान

October 31, 2026
अयोध्या

बार एसोसिएशन रुदौली ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

October 31, 2026
Next Post

कर्तव्य पथ पर यूपी की प्रभु श्रीराम की झांकी, दिखी राम मंदिर की दिखाई दी झलक

Recent Posts

फर्जी वेबसाइट से दवा और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार; 10% कमीशन पर देते थे बैंक खाते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

नयी दिल्ली, पंजाब के निवासियों व अन्य लोगों को फर्जी वेबसाइट के जरिए स्वास्थ्य पूरक उत्पाद और दवाएं उपलब्ध कराने...

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख नेता उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है।...

रूस के कब्जे वाले Oleshky Residents ENTER UKRAINE via “Novaya Huta” Crossing, संघर्ष-विराम के तहत चला बचाव अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

चेर्नीहीव क्षेत्र (यूक्रेन), रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहर ओलेश्की से निकाले गए नागरिक शनिवार को बेलारूस पहुंच गए। यहां...

जालौन में गुलाब जल फैक्टरी की आड़ में कथित MD बनाने की इकाई का भंडाफोड़, उपनिरीक्षक निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

जालौन में गुलाब जल बनाने की फैक्टरी की आड़ में संचालित कथित सिंथेटिक मादक पदार्थ उत्पादन इकाई का भंडाफोड़ किया...

बार एसोसिएशन रुदौली ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

by Atul Narain Srivastava
October 31, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), बार एसोसिएशन रुदौली की ओर से शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group