Tuesday, November 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ जयपुर में रोड शो किया

admin by admin
January 25, 2024
in देश, राजनीति
0

जयपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को यहां परकोटे में स्थित जंतर मंतर से हवा महल तक रोड शो किया।

रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति मैक्रों खुली छत वाले वाहन में खड़े थे। दोनों नेताओं ने सड़क के दोनों ओर खड़े जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने ‘मोदी मोदी’ के नारे भी लगाए। उनपर अनेक जगह फूलों की वर्षा की गई।

मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं।

इससे पहले मोदी ने बृहस्पतिवार शाम जयपुर के ऐतिहासिक जंतर मंतर में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति मैक्रों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया व गर्मजोशी से गले मिले। इसके बाद दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक जंतर मंतर का अवलोकन किया तथा उसके बारे में जाना।

अपने भारत दौरे के तहत मैक्रों बृहस्पतिवार दोपहर जयपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर राज्यपाल कलराज मिश्र, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मैक्रों का स्वागत किया।

वहीं, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी शाम में जयपुर पहुंचे। हवाई अड्डे से मोदी जयपुर के परकोटे में स्थित जंतर मंतर के लिए रवाना हो गए। रास्ते में जगह जगह लोग व स्कूली बच्चे उनके स्वागत के लिए खड़े थे।

मैक्रों हवाई अड्डे से आमेर के किले पहुंचे। रास्ते में जगह जगह स्कूली बच्चों व आम लोगों ने काफिले का स्वागत किया। मैक्रों ने कई जगह हाथ हिलाकर बच्चों का अभिवादन किया। किले में भी वह वहां मौजूद लोगों से बातचीत करते व उनके साथ फोटो खिंचवाते नजर आए।

किले में विदेश मंत्री जयशंकर तथा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजदू थी। यहां मैक्रों थोड़ी देर के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिये भी रूके। इसके बाद मैक्रों जंतर मंतर पहुंचे जहां प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी अगवानी की जिसके बाद दोनों ने रोडशो शुरू किया।

Previous Post

जानिए, किसने 150 साल पहले की थी भविष्यवाणी, कि 22 जनवरी को अयोध्या में बनेगा श्री राम लला का मंदिर

Next Post

अनुच्छेद 20 और 22 के तहत नागरिकों को प्रदत्त मौलिक अधिकारों को ‘विधिक शक्ति से परे’;न्यायालय ने कहा:‘हम राक्षस नहीं हैं

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव आज, ट्रंप के कार्यकाल पर जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा मतदान

November 3, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल : सोलुखुम्बु हेलीपैड पर लैंडिंग के समय दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर, एक भारतीय की मौत

November 3, 2026
anketil photo
देश

विमान टिकट बुकिंग में अब शुल्क का पूरा ब्योरा देना होगा, नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू

November 3, 2026
देश

दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को दो घंटे तक जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी अस्थायी छूट

November 2, 2026
Next Post

अनुच्छेद 20 और 22 के तहत नागरिकों को प्रदत्त मौलिक अधिकारों को ‘विधिक शक्ति से परे’;न्यायालय ने कहा:‘हम राक्षस नहीं हैं

Recent Posts

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले ईरान के केश्म द्वीप पर बमबारी, वाशिंगटन ने की हमलों की पुष्टि

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

वॉशिंगटन, अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के कुछ ठिकानों पर रक्षात्मक हमले किए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के...

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव आज, ट्रंप के कार्यकाल पर जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

अमेरिकी नागरिक मंगलवार को होने वाले मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान करेंगे। हाल के समय के सबसे महत्वपूर्ण चुनाव में...

बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत, प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षक निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

बलिया, जिले के गड़वार थानाक्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक द्वारा छत के ऊपर लौकी तोड़ने के लिए...

sanketik photo

सुलतानपुर में लोहरामऊ ओवरब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक में फंसकर 400 मीटर तक घिसटता रहा बाइक सवार, मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

सुलतानपुर,कोतवाली देहात क्षेत्र में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित लोहरामऊ ओवरब्रिज पर सोमवार रात ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत...

लखनऊ में ई-रिक्शा के नए पंजीकरण पर रोक लगाने पर चार सप्ताह में फैसला करे सरकार: हाई कोर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या से यातायात जाम की समस्या पर चिंता जताते...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group