Tuesday, November 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव आज, ट्रंप के कार्यकाल पर जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा मतदान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
in अंतराष्ट्रीय, राजनीति
0


अमेरिकी नागरिक मंगलवार को होने वाले मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान करेंगे। हाल के समय के सबसे महत्वपूर्ण चुनाव में से एक के लिए होने वाले इस मतदान को व्यापक रूप से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि ट्रंप के मौजूदा कार्यकाल के दौरान ईरान के साथ युद्ध, बढ़ती महंगाई, व्यापार युद्ध और समाज में गहरे मतभेद की स्थितियां देखने को मिली हैं।

मतदान से यह तय होगा कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी, अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के दोनों सदनों – प्रतिनिधि सभा और ऊपरी सदन सीनेट पर अपना नियंत्रण बनाए रख पाएगी या फिर ‘ओपिनियन पोल’ (मतदान पूर्व सर्वेक्षण) के अनुमान के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी कम से कम प्रतिनिधि सभा पर अपना नियंत्रण हासिल कर लेगी। यह ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

इन चुनावों में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीट और 100 सदस्यीय सीनेट की 37 सीट के लिए मतदान हो रहा है।

ओहायो सहित 36 राज्यों में गवर्नर के पदों के लिए भी चुनाव हो रहे हैं। ओहायो में भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी का मुकाबला डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन से है और दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

कई भारतीय मूल के अमेरिकी उम्मीदवार गवर्नर से लेकर नगर परिषद सदस्य तक के पदों के लिए चुनाव मैदान में हैं। केरल में जन्मी डेमोक्रेटिक पार्टी की नित्या रमन का अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर लॉस एंजिलिस के मेयर पद के लिए अपनी पूर्व बॉस करेन बास से कड़ा मुकाबला है।

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना, अमी बेरा, प्रमिला जयपाल और सुहास सुब्रमण्यम अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी की पीया दांडिया और अमीष शाह भी चुनावी मैदान में हैं, जो पहली बार कांग्रेस सदस्य (सांसद) बनने के लिए कड़े मुकाबले में हैं।

सोमवार को रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों ने मतदाताओं के सामने अपनी आखिरी अपील रखी। इस दौरान ट्रंप ने इसके लिए ‘लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल’ को चुना और करों में कटौती, आयात शुल्क तथा सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दों के बजाय अमेरिकी राजधानी में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया। ये मुद्दे उनकी चुनावी रैलियों में प्रमुखता से उठाए जाते रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के अनुसार पिछले 32 दिन में ट्रंप ने 20 राज्यों का दौरा किया जिनमें से अधिकतर रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ माने जाते हैं। उन्होंने वहां 30 रैलियों को संबोधित किया।

विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप की लोकप्रियता का स्तर अब तक के सबसे निचले स्तर पर है और वह रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों के लिए राजनीतिक बोझ बन गए हैं।

Tags: अमेरिकी मध्यावधि चुनावडेमोक्रेटिक पार्टीडोनाल्ड ट्रंपरिपब्लिकन पार्टी
Previous Post

बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत, प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षक निलंबित

Next Post

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले ईरान के केश्म द्वीप पर बमबारी, वाशिंगटन ने की हमलों की पुष्टि

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले ईरान के केश्म द्वीप पर बमबारी, वाशिंगटन ने की हमलों की पुष्टि

November 3, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल : सोलुखुम्बु हेलीपैड पर लैंडिंग के समय दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर, एक भारतीय की मौत

November 3, 2026
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन और रूस के आपातकालीन अलर्ट ऐप पर साइबर हमला, कीव में परमाणु विकिरण को लेकर भेजे गए फर्जी संदेश

November 2, 2026
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: आकाश आनंद ने सपा को भाजपा की ‘बी टीम’ बताया, योगी सरकार पर लगाए ‘जंगलराज’ के आरोप

November 2, 2026
Next Post

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले ईरान के केश्म द्वीप पर बमबारी, वाशिंगटन ने की हमलों की पुष्टि

Recent Posts

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले ईरान के केश्म द्वीप पर बमबारी, वाशिंगटन ने की हमलों की पुष्टि

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

वॉशिंगटन, अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के कुछ ठिकानों पर रक्षात्मक हमले किए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के...

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव आज, ट्रंप के कार्यकाल पर जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

अमेरिकी नागरिक मंगलवार को होने वाले मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान करेंगे। हाल के समय के सबसे महत्वपूर्ण चुनाव में...

बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत, प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षक निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

बलिया, जिले के गड़वार थानाक्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक द्वारा छत के ऊपर लौकी तोड़ने के लिए...

sanketik photo

सुलतानपुर में लोहरामऊ ओवरब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक में फंसकर 400 मीटर तक घिसटता रहा बाइक सवार, मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

सुलतानपुर,कोतवाली देहात क्षेत्र में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित लोहरामऊ ओवरब्रिज पर सोमवार रात ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत...

लखनऊ में ई-रिक्शा के नए पंजीकरण पर रोक लगाने पर चार सप्ताह में फैसला करे सरकार: हाई कोर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या से यातायात जाम की समस्या पर चिंता जताते...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group