Tuesday, November 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ में ई-रिक्शा के नए पंजीकरण पर रोक लगाने पर चार सप्ताह में फैसला करे सरकार: हाई कोर्ट

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या से यातायात जाम की समस्या पर चिंता जताते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि वह चार सप्ताह के भीतर यह तय करे कि लखनऊ और अन्य शहरों में, जहां ई-रिक्शा की संख्या जरूरत से ज्यादा है, उनके नए पंजीकरण पर रोक लगाई जाए या नहीं।

न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति ए. के. चौधरी की पीठ ने अधिवक्ता सूरज सिंह बिसेन की ओर से दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

अदालत को बताया गया कि लखनऊ में लगभग 1.33 लाख ई-रिक्शा चल रहे हैं जिनके कारण यातायात जाम की समस्या काफी बढ़ गई है।

पीठ ने सरकार को उन क्षेत्रों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई-रिक्शा के नए पंजीकरण पर रोक लगाने पर विचार करने को कहा, जहां उनकी संख्या जरूरत से ज्यादा हो गई है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की ओर से पंजीकरण शुल्क में छूट दिए जाने का यह मतलब नहीं है कि ई-रिक्शा को सड़कों पर चलाने के लिए पंजीकरण कराने की कानूनी अनिवार्यता समाप्त हो गई है।

मोटर वाहन नियम, 1998 के नियम 178 का हवाला देते हुए अदालत ने कहा कि राज्य सरकार के पास ई-रिक्शा की आवाजाही को नियंत्रित करने का अधिकार है।

पीठ ने कहा कि 12 मई, 2022 को जारी एक आदेश के तहत लखनऊ की कई सड़कों पर ई-रिक्शा के चलने पर पहले से प्रतिबंध है, लेकिन इन प्रतिबंधों को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है।

पीठ ने विशेष जांच दल (एसआईटी) को निर्देश दिया कि वह मौजूदा प्रतिबंधों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करे और अन्य उपयुक्त क्षेत्रों में भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाने की संभावना पर विचार करे।

हालांकि, अदालत ने कहा कि जहां भी प्रतिबंध लगाए जाएं, वहां यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए जाने चाहिए। अदालत ने अधिकारियों को अनुपालन रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई नौ दिसंबर को तय की।

इसी जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान पीठ ने कामता चौराहे और पॉलिटेक्निक-कामता-चिनहट मार्ग पर यातायात जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की जरूरत पर भी जोर दिया।

अदालत को बताया गया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-बीएचयू, वाराणसी अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही का स्वतंत्र आकलन करेगा, यातायात की स्थिति का कंप्यूटर आधारित अध्ययन करेगा और समस्या के समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने के वास्ते तकनीकी एवं वित्तीय प्रस्ताव बनाएगा।

पीठ ने इस मामले में गठित समिति के प्रस्तावों और लखनऊ नगर निगम की ओर से उठाए गए कदमों की समीक्षा भी जारी रखी।

अदालत ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए आपसी तालमेल से काम करें।

Tags: इलाहाबाद हाई कोर्टई-रिक्शाई-रिक्शा पंजीकरणयातायात जामलखनऊ
Previous Post

मेरठ में पुलिस हिरासत से फरार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Next Post

सुलतानपुर में लोहरामऊ ओवरब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक में फंसकर 400 मीटर तक घिसटता रहा बाइक सवार, मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत, प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षक निलंबित

November 3, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर में लोहरामऊ ओवरब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक में फंसकर 400 मीटर तक घिसटता रहा बाइक सवार, मौत

November 3, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ में पुलिस हिरासत से फरार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

November 3, 2026
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: आकाश आनंद ने सपा को भाजपा की ‘बी टीम’ बताया, योगी सरकार पर लगाए ‘जंगलराज’ के आरोप

November 2, 2026
Next Post
sanketik photo

सुलतानपुर में लोहरामऊ ओवरब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक में फंसकर 400 मीटर तक घिसटता रहा बाइक सवार, मौत

Recent Posts

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले ईरान के केश्म द्वीप पर बमबारी, वाशिंगटन ने की हमलों की पुष्टि

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

वॉशिंगटन, अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के कुछ ठिकानों पर रक्षात्मक हमले किए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के...

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव आज, ट्रंप के कार्यकाल पर जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

अमेरिकी नागरिक मंगलवार को होने वाले मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान करेंगे। हाल के समय के सबसे महत्वपूर्ण चुनाव में...

बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत, प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षक निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

बलिया, जिले के गड़वार थानाक्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक द्वारा छत के ऊपर लौकी तोड़ने के लिए...

sanketik photo

सुलतानपुर में लोहरामऊ ओवरब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक में फंसकर 400 मीटर तक घिसटता रहा बाइक सवार, मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

सुलतानपुर,कोतवाली देहात क्षेत्र में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित लोहरामऊ ओवरब्रिज पर सोमवार रात ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत...

लखनऊ में ई-रिक्शा के नए पंजीकरण पर रोक लगाने पर चार सप्ताह में फैसला करे सरकार: हाई कोर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या से यातायात जाम की समस्या पर चिंता जताते...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group