Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइली हमले में दो फिलिस्तीनी पत्रकारों की मौत

admin by admin
January 7, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

राफा, (एपी) दक्षिणी गाजा में रविवार को इजराइली हमले में दो फिलिस्तीनी पत्रकारों की मौत हो गई, जिनमें अल जज़ीरा के जाने-माने अरबी संवाददाता वाएल दहदौह का बेटा भी शामिल है।

दहदौह इस जंग में अपनी पत्नी, दो अन्य बच्चों और एक पोते को पहले ही खो चुके हैं और युद्ध के शुरुआती चरण में वह भी मौत के मुंह में जाने से बाल बाल बचे थे।

हालांकि, दहदौह ने इजराइल और हमास के बीच लड़ाई की रिपोर्टिंग जारी रखी है, जबकि इस युद्ध ने उनके परिवार को तबाह कर दिया है। उनके परिवार की तबाही फलस्तीनी पत्रकारों के सामने जारी खतरों का प्रतीक बन गयी है। काफी संख्या में फलस्तीनी पत्रकार इस युद्ध को कवर करते वक्त मारे गए हैं।

हमास के मीडिया कार्यालय के अनुसार, अल जजीरा के लिए काम कर रहे हमजा दहदौह और स्वतंत्र पत्रकार मुस्तफा थराया की उस वक्त मौत हो गई, जब वे खान यूनिस से राफा की ओर जा रहे थे। मीडिया कार्यालय ने बताया कि उनकी कार गोलाबारी की चपेट में आ गयी।

फोटो पत्रकार आमेर अबू अम्र ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि वह और एक अन्य पत्रकार अहमद अल-बुर्श हमले में बाल-बाल बच गए।

इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। दहदौह ने अपने बेटे को दफ़नाने के बाद अल जज़ीरा से बात करते हुए युद्ध की कवरेज जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया को यह देखना चाहिए कि यहां गाजा पट्टी में क्या हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो हो रहा है, वह असहाय लोगों, नागरिक लोगों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। पत्रकारों के रूप में यह हमारे लिए भी अनुचित है।’’

दहदौह अक्टूबर के अंत में आक्रामक हमले की रिपोर्टिंग कर रहे थे, जब उन्हें खबर मिली कि उनकी पत्नी, बेटी और एक अन्य बेटा इजराइली हवाई हमले में मारे गए हैं। उसी हमले में घायल उनके पोते की कुछ घंटों बाद मृत्यु हो गई।

दिसंबर में, खान यूनिस के एक स्कूल पर इजराइली हमले में दहदौह और अल जजीरा के कैमरामैन समीर अबू दक्का घायल हो गए थे। अल जज़ीरा के अनुसार, दहदौह मदद हासिल करने में सफल रहे थे, लेकिन अबू दक्का घंटों तक खून से लथपथ रहे थे, क्योंकि अवरुद्ध सड़कों के कारण एम्बुलेंस उन तक पहुंच सकने में असमर्थ थी।

इससे पहले दिसंबर में, एक हमले में अल जज़ीरा के एक अन्य संवाददाता मोमेन अल शराफी के पिता, माता और परिवार के 20 अन्य सदस्यों की मौत हो गई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमास-शासित गाजा में जारी युद्ध में 22,800 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और नाबालिग हैं।

Tags: दो फिलिस्तीनी पत्रकारों
Previous Post

एटीएस ने मुंबई में छह लोगों को पकड़ा, देसी हथियार और विस्फोटक बरामद

Next Post

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना बोली- इंशाअल्लाह, हम चुनाव जीतेंगे… हम सरकार बनाएंगे, विदेशी मीडिया.?

Related Posts

देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

September 7, 2026
क्राइम

Bihar : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC-1 कोच से 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

September 7, 2026
Next Post

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना बोली- इंशाअल्लाह, हम चुनाव जीतेंगे… हम सरकार बनाएंगे, विदेशी मीडिया.?

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group