Tuesday, October 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 4, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
18

लखनऊ, लोको स्टाफ यूनियन ने मंगलवार को दावा किया कि बवासीर के ऑपरेशन के बाद आराम के लिए छुट्टी नहीं मिलने से नाराज एक लोको पायलट ने लखनऊ रेल डिवीजन के एक वरिष्ठ अधिकारी के सामने अपने गुप्तांगों पर न भरने वाले घाव दिखाने के लिए अपने कपड़े उतार दिए।

लोको पायलट के साथियों द्वारा रिकॉर्ड किया गया इस घटना का एक वीडियो रेलवे कर्मचारियों के विभिन्न व्हाट्सऐप समूहों में व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। कर्मचारियों ने इसे अमानवीय व्यवहार बताते हुए आक्रोश जताया।

‘ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन’ (एआईएलआरएसए) के नेताओं का दावा है कि अनुसूचित जनजाति समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोको पायलट राजेश मीणा के इस हताशा भरे कदम के बावजूद मुख्य चालक दल नियंत्रक (सीसीसी) रतन कुमार नहीं माने।

एसोसिएशन के अनुसार, रतन कुमार ने मीणा को अवकाश देने से इनकार कर दिया। नेताओं ने बताया कि इसके बाद लोको पायलट ने अपने समुदाय के एक मजदूर नेता से संपर्क किया, जिन्होंने मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की, जिसके बाद उन्हें अवकाश दिया गया।

इस मुद्दे को लेकर संपर्क किये जाने पर उत्तर रेलवे जोन अंतर्गत लखनऊ मंडल के रेलवे प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

घटना के कथित वीडियो में मीणा और उनके सहकर्मी रतन कुमार से चिकित्सा अवकाश देने से इनकार करने पर बहस करते नजर आ रहे हैं।

एआईएलआरएसए के महासचिव के सी जेम्स ने कहा, ‘‘यह बेहद शर्मनाक है कि एक लोको पायलट को अपने वरिष्ठ अधिकारी के सामने चिकित्सा अवकाश के लिए अपनी पैंट उतारनी पड़ी और बदले में उसे ‘इनकार’ ही मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दिन-रात काम करते हैं, ताकि वे अपने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के साथ त्योहार मना सकें। क्या रेलवे प्रशासन से हमें इसी तरह के व्यवहार की उम्मीद करनी चाहिए।’’

मीणा के सहकर्मियों ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें उन्होंने अपनी दुर्दशा और स्पष्ट तनाव को बयां किया है।

वीडियो में उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से बवासीर से पीड़ित थे और इंदौर में इलाज कराने के बाद भी जब कोई फायदा नहीं हुआ, तो आखिरकार 22 फरवरी को लखनऊ में उनकी सर्जरी हुई।

उत्तरी जोन के एआईएलआरएसए के सहायक महासचिव आदर्श कुमार गुप्ता ने मीणा के मामले के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, ‘‘काफी समझाने-बुझाने के बाद मीणा को 22 फरवरी से 28 फरवरी तक सर्जरी के लिए छुट्टी दी गई, लेकिन जब एक हफ्ते के भीतर उनका घाव ठीक नहीं हुआ, तो उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए पहले रेलवे स्वास्थ्य इकाई से छुट्टी बढ़ाने का अनुरोध किया।’’

गुप्ता ने बताया कि उन्होंने मीणा से बात की और उनकी हालत जानकर उन्हें गहरा सदमा लगा।

उन्होंने बताया, ‘‘यूनिट के चिकित्सकों ने उनकी पूरी जांच की और जब उन्हें यकीन हो गया कि छुट्टी मिलने का उनका कारण जायज है, तो उन्होंने उनसे वरिष्ठ अधिकारियों से ‘बीमारी का प्रमाण पत्र’ लाने को कहा।

गुप्ता ने बताया, ‘‘मीणा ने पहले क्रू कंट्रोलर से और फिर सीसीसी से उस प्रमाण पत्र के लिए संपर्क किया।’’

एआईएलआरएसए के नेताओं ने बताया कि मीणा ने सीसीसी को अपनी हालत साबित करने के लिए कई मेडिकल दस्तावेज़ दिखाए, जिनमें लैब रिपोर्ट (सीबीसी, ग्लूकोज और हेपेटाइटिस स्क्रीनिंग) और पर्चे, साथ ही घर पर इस्तेमाल की गई पट्टियां और ड्रेसिंग भी शामिल थीं, लेकिन अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए।

मीणा ने इस घटनाक्रम को एक रिकॉर्ड किए गए वीडियो में भी बताया है।

गुप्ता ने कहा, ‘‘उनके पास अपनी पैंट उतारकर अपना घाव दिखाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।उन्होंने आगे बताया कि यूनियन ने सीसीसी रतन कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Tags: लोको पायलट ने बवासीर
Previous Post

रूसी ध्वज वाला टैंकर भीषण आग लगने के बाद लीबिया के तट के पास डूबा

Next Post

T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच

Related Posts

उत्तर प्रदेश

धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा या 7 को? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना-चांदी खरीदने का समय

October 27, 2026
देश

दिल्ली: पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में 15-20 वकीलों के खिलाफ FIR

October 27, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में तिहरे हत्याकांड के बाद दो पुलिस अधिकारी निलंबित

October 27, 2026
उत्तर प्रदेश

चक्रवात ‘अर्णब’ के असर से यूपी में 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट; सरकार ने जारी की एडवाइजरी

October 27, 2026
Next Post

T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच

Comments 18

  1. Pingback: doxycycline monohydrate 100mg
  2. Pingback: mebeverine hydrochloride
  3. Pingback: finasteride brand
  4. Pingback: zithromax antibiotic
  5. Pingback: kamagra gel
  6. Pingback: fluconazole for dogs
  7. Pingback: prescription antibiotics
  8. Pingback: antibiotics online pharmacy
  9. Pingback: furosemide 20 mg tablet price
  10. Pingback: mw sildenafil citrate
  11. Pingback: kamagra 100mg pills
  12. Pingback: cialis heart health
  13. Pingback: Sildenafil vs Avanafil Speed Metrics
  14. Pingback: Brand vs Generic Shelf Life
  15. Pingback: sildenafil definition
  16. Pingback: tadalafil reference guide
  17. Pingback: prescription access for metronidazole products
  18. Pingback: ABXMedX guide to brands and generics

Recent Posts

धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा या 7 को? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना-चांदी खरीदने का समय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

नई दिल्ली, दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान...

दिल्ली: पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में 15-20 वकीलों के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में शाहदरा थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने, उन्हें गाली देने...

sanketik photo

लखनऊ में तिहरे हत्याकांड के बाद दो पुलिस अधिकारी निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

लखनऊ, लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र में कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के तीन सदस्यों की...

चक्रवात ‘अर्णब’ के असर से यूपी में 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट; सरकार ने जारी की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

लखनऊ, चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश, गरज-चमक और...

इटावा में पिता की हत्या के आरोप में 17 वर्षीय बेटी हिरासत में, प्रेमी गिरफ्तार; संदूक में मिला शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

इटावा जिले की पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी 17 वर्षीय बेटी को हिरासत में लिया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group