Wednesday, April 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

LSG vs RR, IPL 2026: संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 22, 2026
in खेल, देश
0
LSG vs RR, IPL 2026: संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ, लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरुआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी।

राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। इस 2008 की चैंपियन टीम ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद पिछले दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।

सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 57 रन से करारी शिकस्त दी। इस मैच में तेज गेंदबाजों के सामने उसका शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया और उसने नौ रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पिछले मैच में राजस्थान अच्छी स्थिति में था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया। केकेआर के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख पलट दिया।

राजस्थान रॉयल्स के लिए उसकी फील्डिंग चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले मैच में रिंकू सिंह जब आठ रन पर खेल रहे थे तब नांद्रे बर्गर ने उनका कैच छोड़ दिया, जो टीम के लिए महंगा साबित हुआ। रिंकू ने अनुकूल रॉय के साथ मिलकर अंतिम ओवरों में मैच केकेआर के पक्ष में कर दिया।

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी में निरंतरता का अभाव है। सनराइजर्स के खिलाफ उसका शीर्ष क्रम नहीं चल पाया जबकि केकेआर के खिलाफ मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाज सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से मिली अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े थे।

पिछले दो मैच में हार के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम एलएसजी के सामने मजबूत नजर आती है। एलएसजी लगातार तीन हार के बाद नौवें स्थान पर है।

सूर्यवंशी और जायसवाल ने इस सत्र में राजस्थान रॉयल्स को अच्छी शुरुआत दी है और अगर एलएसजी को मुकाबले में बने रहना है तो उसके गेंदबाजों को इन दोनों पर अंकुश लगाना होगा और शुरुआत में विकेट हासिल करने होंगे।

लेकिन एलएसजी के गेंदबाजों के हाल के प्रदर्शन को देखते हुए यह आसान नहीं होगा क्योंकि पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में उसके गेंदबाज नहीं चल पाए थे। प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली की शानदार पारियों से पंजाब किंग्स ने सात विकेट पर 254 रन बनाकर एलएसजी को 54 रन से हराया था।

इस मैच में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को छोड़कर एलएसजी का कोई भी अन्य गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। प्रिंस ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए थे जबकि तेज गेंदबाज आवेश खान और मोहम्मद शमी अपनी गेंदों पर नियंत्रण नहीं रख पाए थे। मणिकरण सिद्धार्थ भी काफी महंगे साबित हुए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलएसजी उसके मध्य क्रम के बल्लेबाजों रियान पराग, शिमरोन हेटमायर और डोनोवन फरेरा को निशाना बनाने की कोशिश करेगा क्योंकि ये बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में नहीं हैं।

एलएसजी के लिए उसकी बल्लेबाजी भी चिंता का विषय है जिसके कारण वह अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ अंतिम एकादश तय नहीं कर पाया है। पिछले मैच में आयुष बडोनी को मिचेल मार्श के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए भेजने का फैसला कारगर साबित नहीं हुआ।

मार्श अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे हैं वहीं कप्तान ऋषभ पंत भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। निकोलस पूरन की खराब फॉर्म ने एलएसजी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

एलएसजी को अगर अपनी संभावना बनाए रखनी तो उसके बल्लेबाजों और गेंदबाजों को मिलकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

टीम इस प्रकार हैं:

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा।

मैच शुरू होने का समय: शाम 7.30 बजे।

Tags: IPL 2026LSG vs RR
Previous Post

ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि अनिश्चितकाल के लिए बढ़ायी

Next Post

महोबा में सनसनीखेज मामला: पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, तीन बेटियों और बेटे समेत छह लोगों गिरफ्तार

Next Post
महोबा में सनसनीखेज मामला: पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, तीन बेटियों और बेटे समेत छह लोगों गिरफ्तार

महोबा में सनसनीखेज मामला: पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, तीन बेटियों और बेटे समेत छह लोगों गिरफ्तार

Recent Posts

  • महोबा में सनसनीखेज मामला: पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, तीन बेटियों और बेटे समेत छह लोगों गिरफ्तार
  • LSG vs RR, IPL 2026: संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान
  • ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि अनिश्चितकाल के लिए बढ़ायी
  • भदोही में आडिशा से आरहे ट्रक से बरामद किया 52 लाख रुपये का गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार
  • इलाहाबाद उच्च न्यायालय: दो साल के अंदर दूसरा मातृत्व अवकाश देने से मना नहीं किया जा सकता

Recent Comments

  1. vfend iv on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  2. kamagra 100mg pills on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  3. super vidalista 100mg on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  4. sildenafil phonetic pronunciation on रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 45 पैसे की बढ़त के साथ 91.60 प्रति डॉलर पर
  5. is cialis safe on आगरा: महिला पर अपने पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में मुकदमा

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

महोबा में सनसनीखेज मामला: पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, तीन बेटियों और बेटे समेत छह लोगों गिरफ्तार

महोबा में सनसनीखेज मामला: पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, तीन बेटियों और बेटे समेत छह लोगों गिरफ्तार

April 22, 2026
LSG vs RR, IPL 2026: संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

LSG vs RR, IPL 2026: संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

April 22, 2026
भारत के साथ व्यापार समझौता करने के ‘बेहद करीब’ है अमेरिका : ट्रंप

ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि अनिश्चितकाल के लिए बढ़ायी

April 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in