Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महोबा में सनसनीखेज मामला: पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, तीन बेटियों और बेटे समेत छह लोगों गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 22, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
महोबा में सनसनीखेज मामला: पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, तीन बेटियों और बेटे समेत छह लोगों गिरफ्तार

महोबा में एक सनसनीखेज मामले में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में उसकी पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे समेत छह लोगों को पकड़ा गया है।

पुलिस को 14 अप्रैल को महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित हैवतपुरा ब्राह्मणन गांव के पास नाले में हर नारायण प्रजापति नामक 36 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था।

मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि संदेह की सूई दूसरी तरफ घुमाने के प्रयास में, मृतक के परिवार ने पहले पुलिस से संपर्क किया और एक पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके साथ व्यक्ति का अक्सर झगड़ा होता था।

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया, ‘‘ हैबतपुरा गांव में नाले में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच की। मृतक की पहचान हरनारायण प्रजापति के रूप में हुई।उन्होंने बताया, ‘‘ मृतक के शरीर पर चोटों को देखते हुए यह हत्या का मामला लग रहा था और परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस के विशेष कार्य दल और सर्विलांस यूनिट सहित कई टीमें लगाई गईं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘हमने प्रजापति की आख़िरी गतिविधि, फ़ोन रिकॉर्ड और दूसरे पहलुओं की जांच की लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। फिर शक की सुई परिवार की तरफ़ घूम गई, क्योंकि वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच का दायरा बढ़ने पर परिवार के लोगों के बयानों में कई विरोधाभास सामने आए और लगातार पूछताछ के बाद सामने आया कि प्रजापति की पत्नी राम प्यारी, बेटियों ज्योति, सोनाली और पूजा, एक नाबालिग बेटे और बेटियों में से एक के दोस्त जयबीर ने साजिश करके इस हत्या को अंजाम दिया था इसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान, परिवार ने बताया कि प्रजापति को शराब और जुए की लत थी। हाल ही में, उसने अपनी बेटी की शादी के लिए मवेशी बेचकर लगभग 82 हजार रुपये जमा किए थे लेकिन परिवार को डर था कि वह इस रकम को शराब और जुए में खत्म कर देगा।

उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने प्रजापति को बहुत समझाया कि वह इस रकम को बर्बाद ना करें लेकिन जब वह नहीं माना तो उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई।

सिंह ने बताया कि वारदात की रात प्रजापति जब सो रहा था तभी उसकी पत्नी, बेटियों, एक नाबालिग बेटे और एक बेटी के दोस्त ने रस्सी से गला घोंटकर उसे मार डाला और शव को एक नाले में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सुबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए प्रजापति का मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिया और नकदी छुपा दी

उन्होंने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई रस्सी, छिपाए गए 82 हजार 500 रुपये और टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई जारी है, और इस मामले को सुलझाने वाली पुलिस टीमों के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

Tags: महोबा में सनसनीखेज मामला
Previous Post

LSG vs RR, IPL 2026: संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

Next Post

गेल का एलएनजी मालवाहक पोत ‘एनर्जी फिडेलिटी’ अमेरिकी तट से भारत के लिए रवाना

Related Posts

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या
उत्तर प्रदेश

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

July 25, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

July 25, 2026
Next Post
गेल का एलएनजी मालवाहक पोत ‘एनर्जी फिडेलिटी’ अमेरिकी तट से भारत के लिए रवाना

गेल का एलएनजी मालवाहक पोत ‘एनर्जी फिडेलिटी’ अमेरिकी तट से भारत के लिए रवाना

Recent Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group