Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सुलतानपुर में वायुसेना ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हवाई पट्टी पर दो दिवसीय हवाई अभ्यास किया शुरू

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 22, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
सुलतानपुर में वायुसेना ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हवाई पट्टी पर दो दिवसीय हवाई अभ्यास किया शुरू

सुलतानपुर, वायुसेना का लड़ाकू विमानों का दो दिवसीय अभ्यास बुधवार को सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक आपातकालीन हवाई पट्टी पर शुरू हुआ, जिसके मद्देनजर अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के साथ ही यातायात प्रतिबंध लगाए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, यह अभ्यास अरवल-किरी करवत हवाई पट्टी पर किया जा रहा है, जहां आपात स्थिति के दौरान एक्सप्रेस-वे का उपयोग वैकल्पिक रनवे के रूप में करने की तैयारी के तहत लड़ाकू विमान ‘टच-एंड-गो’ ऑपरेशन संचालित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान विमानों की आवाजाही के प्रबंधन के लिए एक्सप्रेस-वे के पास एक हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली भी स्थापित की गई है।

स्थानीय प्रशासन ने इससे पहले हवाई पट्टी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी और निवासियों से इससे सुरक्षित दूरी बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान देने से बचने की अपील की थी। इस अभ्यास से क्षेत्र में उत्साह भी पैदा हुआ है क्योंकि लोगों को लड़ाकू विमानों को करीब से देखने का मौका मिल रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि एहतियात के तौर पर एक्सप्रेस-वे के 12 किलोमीटर लंबे हिस्से पर यातायात का मार्ग एक मई तक बदल दिया गया है और अभ्यास समाप्त होने के बाद 2 मई से फिर से शुरू किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह का अभ्यास पहले भी किया जा चुका है, जिसमें जून 2023 का अभ्यास भी शामिल है जब सुखोई और मिराज विमानों ने 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर ‘टच-एंड-गो’ ऑपरेशन किया था।

नवंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के दौरान इसका का उपयोग ऐसे अभ्यास के लिए भी किया गया था, जब लड़ाकू जेट और एक हरक्यूलिस विमान इस खंड पर उतरे थे।

इस बीच, बुधवार (22 अप्रैल) को पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी भी है, जिसमें 26 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

Tags: वायुसेना ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हवाई
Previous Post

गेल का एलएनजी मालवाहक पोत ‘एनर्जी फिडेलिटी’ अमेरिकी तट से भारत के लिए रवाना

Next Post

लखनऊ पुलिस ने जीएसटी धोखाधड़ी गिरोह का किया भंडाफोड़; एक गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

July 25, 2026
Next Post
लखनऊ पुलिस ने जीएसटी धोखाधड़ी गिरोह का किया भंडाफोड़; एक गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस ने जीएसटी धोखाधड़ी गिरोह का किया भंडाफोड़; एक गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group