आगरा में शनिवार सुबह कंटेनर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब छह बजे खंदौली थाना क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर शांति अस्पताल के पास हुआ जब कंटेनर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।
उसने बताया कि डंपर चालक आकाश (40) और खलासी करुआ (35) आग घिर गए और दोनों की झुलसने से मौत हो गई।
आगरा ब्रेकिंग | भीषण सड़क हादसा
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे की चपेट में बाइक सवार भी आया।
2 लोगों की मौत, 2 घायल
पुलिस-दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
घायलों को अस्पताल भेजा गया
थाना… pic.twitter.com/ghi4ru7ypu— Ajendra chauhan (@Ajendra38789723) October 3, 2026
अपर पुलिस आयुक्त देवेश कुमार ने बताया कि कंटेनर का चालक भी घायल हुआ है और एक मोटरसाइकिल सवार भी हादसे की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे के कारण राजमार्ग पर जाम लग गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया।