Sunday, October 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र विधान परिषद चुनाव: सपा ने दो उम्मीदवार बदले, आकाश अग्रवाल और संजयान त्रिपाठी को उतारा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0


लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगामी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने दो उम्मीदवारों को बदलते हुए शनिवार को डॉ. आकाश अग्रवाल और डॉ. संजयान त्रिपाठी के नामों की घोषणा की।

पार्टी ने डॉ. आकाश अग्रवाल को आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रकाश चंद्र गुप्ता के स्थान पर उम्मीदवार बनाया है जबकि डॉ. संजयान त्रिपाठी को गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कमलेश यादव की जगह मैदान में उतारा गया है।

लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “हमने उन दोनों साथियों की सहमति और सहयोग से, जो पहले सपा के उम्मीदवार थे, यह निर्णय लिया है कि डॉ. आकाश अग्रवाल और डॉ. संजयान त्रिपाठी आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवार होंगे। मैं उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने उनके लिए रास्ता बनाया और मुझे विश्वास है कि वे चुनाव में इन उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे।”

उन्होंने कहा कि ये सभी सपा के अन्य उम्मीदवारों का भी समर्थन करेंगे और उनकी जीत सुनिश्चित करने में मदद करेंगे। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के तहत शिक्षा और परीक्षा दोनों व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई हैं।

अखिलेश ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक प्रश्न पत्र लीक हुए हैं और भाजपा सरकार के तहत शिक्षा व्यवस्था सबसे अधिक खराब हुई है।”

सपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के सदस्य मतदाता पंजीकरण के दौरान बड़े पैमाने पर भेदभाव कर रहे हैं और अधिकारी भी उनका समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “स्कूल के चपरासियों को शिक्षक के रूप में नामित किया गया है और यहां तक कि जो शिक्षक नहीं हैं, उन्हें भी मतदाता के रूप में पंजीकृत किया गया है।”

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए सपा के अन्य उम्मीदवारों में मौजूदा विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव (मिर्जापुर-वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र), सुशील कुमार (लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र), दानिश अख्तर (मुरादाबाद-बरेली शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र), नितिन तोमर (मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र), मौजूदा विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा (वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र), डॉ. मान सिंह (झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र), शशांक यादव (आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र), परमिंदर भाटी (मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) और कांति सिंह (लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव 23 अक्टूबर को होंगे और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह अक्टूबर है, सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उम्मीदवार नौ अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा और चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी।

इन निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त होने वाला है, जिसके कारण ये चुनाव कराए जा रहे हैं।

Tags: उप्र विधान परिषद चुनाव
Previous Post

AsianGames2026: अमन सेहरावत ने पुरुष 57 किग्रा कुशती में जीता 20वां स्वर्ण पदक

Next Post

Flydubai के सह-पायलट की पहचान, भारतीय कैप्टन पर हमला कर विमान क्रैश करने की कोशिश

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया में भाजपा महिला नेता का जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर दुष्कर्म का आरोप, FIR से नाम हटाने का दावा

October 3, 2026
उत्तर प्रदेश

UP में 38 अधिकारियों के तबादले, 15 IAS समेत 23 PCS अफसरों की बदली तैनाती; देखें पूरी लिस्ट

October 3, 2026
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में स्कूल के प्रबंधक का ‘आपत्तिजनक’ वीडियो वायरल, स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

October 3, 2026
उत्तर प्रदेश

आगरा में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग, दो लोगों की मौत

October 3, 2026
Next Post

Flydubai के सह-पायलट की पहचान, भारतीय कैप्टन पर हमला कर विमान क्रैश करने की कोशिश

Recent Posts

बलिया में भाजपा महिला नेता का जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर दुष्कर्म का आरोप, FIR से नाम हटाने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

बलिया में भाजपा की एक स्थानीय महिला नेता ने पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर कई बार दुष्कर्म करने का...

Ayodhya: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने CM योगी से की मुलाकात

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला...

अयोध्या में 140 लीटर अवैध शराब बरामद, कार समेत दो गिरफ्तार; 334 बोतलें जब्त

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने दो आरोपियों को...

रुदौली समाधान दिवस में डीएम की सख्ती, बिजली एक्सईएन को फटकार; 181 शिकायतों में 23 का मौके पर निस्तारण

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, तहसील रुदौली में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी और विधायक रामचंद्र यादव की अध्यक्षता...

Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण रखा बरकरार, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

काकामिगाहारा, मौजूदा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने शनिवार को यहां मलेशिया को 5-1 से करारी शिकस्त देकर एशियाई खेलों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group