Saturday, October 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में 140 लीटर अवैध शराब बरामद, कार समेत दो गिरफ्तार; 334 बोतलें जब्त

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
in अयोध्या
0


अयोध्या, अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से 140.49 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई 3 अक्टूबर की सुबह करीब 4:07 बजे जनौरा कट, फतेहगंज चौकी के पास की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुराग सोनी निवासी गोरखपुर और शमशाद अहमद निवासी मऊ के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब रॉयल ग्रीन ब्रांड की है। तलाशी के दौरान 750 एमएल की 76 बोतलें, 375 एमएल की 190 बोतलें और 180 एमएल की 68 बोतलें मिलीं। इस तरह पुलिस ने कुल 334 बोतलें बरामद की हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 140.49 लीटर बताई गई है।

पुलिस ने शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही UP16 AH 4264 नंबर की कार को भी सीज कर दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे अयोध्या में कहां पहुंचाया जाना था। मामले में शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अनुराग सोनी के खिलाफ अयोध्या के अलावा मथुरा जिले के मांट थाने में भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Tags: Ayodhya Newsअयोध्या अवैध शराबअवैध शराब बरामद
Previous Post

रुदौली समाधान दिवस में डीएम की सख्ती, बिजली एक्सईएन को फटकार; 181 शिकायतों में 23 का मौके पर निस्तारण

Next Post

Ayodhya: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने CM योगी से की मुलाकात

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने CM योगी से की मुलाकात

October 3, 2026
अयोध्या

रुदौली समाधान दिवस में डीएम की सख्ती, बिजली एक्सईएन को फटकार; 181 शिकायतों में 23 का मौके पर निस्तारण

October 3, 2026
अयोध्या

अयोध्या: मंगल पांडे वार्ड में खुले में कूड़ा, पॉलिथीन खा रहीं गायें; नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल

October 3, 2026
अयोध्या

अयोध्या में रामलीला स्थलों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर समिति ने जताई नाराजगी; साहबगंज में टेंडर के बाद भी काम शुरू नहीं

October 3, 2026
Next Post

Ayodhya: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने CM योगी से की मुलाकात

Recent Posts

बलिया में भाजपा महिला नेता का जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर दुष्कर्म का आरोप, FIR से नाम हटाने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

बलिया में भाजपा की एक स्थानीय महिला नेता ने पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर कई बार दुष्कर्म करने का...

Ayodhya: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने CM योगी से की मुलाकात

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला...

अयोध्या में 140 लीटर अवैध शराब बरामद, कार समेत दो गिरफ्तार; 334 बोतलें जब्त

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने दो आरोपियों को...

रुदौली समाधान दिवस में डीएम की सख्ती, बिजली एक्सईएन को फटकार; 181 शिकायतों में 23 का मौके पर निस्तारण

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, तहसील रुदौली में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी और विधायक रामचंद्र यादव की अध्यक्षता...

Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण रखा बरकरार, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

काकामिगाहारा, मौजूदा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने शनिवार को यहां मलेशिया को 5-1 से करारी शिकस्त देकर एशियाई खेलों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group