Saturday, October 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण रखा बरकरार, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


काकामिगाहारा, मौजूदा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने शनिवार को यहां मलेशिया को 5-1 से करारी शिकस्त देकर एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी का अपना स्वर्ण बरकरार रखा और इस जीत से 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफिकेशन भी सुनिश्चित हो गया।

आठ बार के ओलंपिक चैंपियन भारत ने देश की हॉकी के इतिहास में एक नया अध्याय लिखते हुए एशियाई खेलों का अपना पांचवां स्वर्ण पदक भी जीता। टीम ने पहली बार लगातार दूसरी बार स्वर्ण हासिल किया।

#AsianGames2026 के फाइनल में मलेशिया को 5-1 से करारी शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीतने और लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई।💐

मैदान पर आपके इस शानदार प्रदर्शन और स्वर्णिम सफलता पर संपूर्ण भारतवर्ष को गर्व है।

जय हिंद! 🇮🇳… pic.twitter.com/KzlKVsmjei

— Aditi Singh (@AditiSinghRBL) October 3, 2026

भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक शुरुआत की और पहले क्वार्टर में ज्यादातर खेल मलेशियाई हिस्से में रहा।

भारत ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह (11वें, 57वें मिनट) और जुगराज सिंह (23वें) के जरिए तीन पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला जबकि उप-कप्तान हार्दिक सिंह ने 42वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किया और शिलानंद लकड़ा ने 54वें मिनट में मैदानी गोल करके औपचारिकताएं पूरी कीं।

मलेशिया का एकमात्र गोल शेलो सिल्वरियस ने 14वें मिनट मेंकिया। मलेशिया ने रजत पदक हासिल किया जबकि पाकिस्तान ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर कांस्य पदक जीता।

एशियाई खेलों में यह भारतीय हॉकी के लिए दोहरी खुशी रही क्योंकि महिला टीम ने शुक्रवार को मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता और गत चैंपियन चीन को 1-0 से 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीता।

Tags: मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण रखा
Previous Post

UP में 38 अधिकारियों के तबादले, 15 IAS समेत 23 PCS अफसरों की बदली तैनाती; देखें पूरी लिस्ट

Next Post

रुदौली समाधान दिवस में डीएम की सख्ती, बिजली एक्सईएन को फटकार; 181 शिकायतों में 23 का मौके पर निस्तारण

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Flydubai Pilot Smit Machchhar से अस्पताल में मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, साहस और जिम्मेदारी की सराहना

October 3, 2026
अंतराष्ट्रीय

Flydubai के सह-पायलट की पहचान, भारतीय कैप्टन पर हमला कर विमान क्रैश करने की कोशिश

October 3, 2026
अंतराष्ट्रीय

AsianGames2026: अमन सेहरावत ने पुरुष 57 किग्रा कुशती में जीता 20वां स्वर्ण पदक

October 3, 2026
अंतराष्ट्रीय

अभिषेक और तिलक की तूफानी अर्धशतकीय पारियां, भारत ने एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता

October 3, 2026
Next Post

रुदौली समाधान दिवस में डीएम की सख्ती, बिजली एक्सईएन को फटकार; 181 शिकायतों में 23 का मौके पर निस्तारण

Recent Posts

बलिया में भाजपा महिला नेता का जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर दुष्कर्म का आरोप, FIR से नाम हटाने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

बलिया में भाजपा की एक स्थानीय महिला नेता ने पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर कई बार दुष्कर्म करने का...

Ayodhya: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने CM योगी से की मुलाकात

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला...

अयोध्या में 140 लीटर अवैध शराब बरामद, कार समेत दो गिरफ्तार; 334 बोतलें जब्त

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने दो आरोपियों को...

रुदौली समाधान दिवस में डीएम की सख्ती, बिजली एक्सईएन को फटकार; 181 शिकायतों में 23 का मौके पर निस्तारण

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, तहसील रुदौली में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी और विधायक रामचंद्र यादव की अध्यक्षता...

Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण रखा बरकरार, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

काकामिगाहारा, मौजूदा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने शनिवार को यहां मलेशिया को 5-1 से करारी शिकस्त देकर एशियाई खेलों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group