Thursday, August 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ukraine Drone Attack on Russia: यूक्रेन ने रूस के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर ‘वाइल्डबेरीज’ के गोदाम पर किया भीषण ड्रोन हमला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0


यूक्रेन के लंबी दूरी तक हमला करने वाले ड्रोन ने एक महीने से कुछ अधिक समय में दूसरी बार रूस की सबसे बड़ी ऑनलाइन खुदरा कंपनी वाइल्डबेरीज के एक बड़े गोदाम को निशाना बनाया। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हमले के बाद लगी भीषण आग में गोदाम पूरी तरह नष्ट हो गया।

यूक्रेनी बलों ने इससे पहले 18 जुलाई को मॉस्को के दक्षिण-पूर्व में तांबोव क्षेत्र स्थित इस गोदाम पर हमला किया था, जो यूक्रेन की सीमा से कई सौ किलोमीटर दूर है। तब इस हमले में सात लोगों की मौत हुई थी।

इसके बाद यूक्रेन ने रूस की ई-कॉमर्स कंपनी वाइल्डबेरीज को लगातार निशाना बनाने का हवाई अभियान शुरू किया। कंपनी के बड़े आकार और व्यावसायिक महत्व के कारण इसकी तुलना अमेजन जैसी कंपनियों से की जाती है।

रूस द्वारा फरवरी 2022 में किए गए हमले के बाद यूक्रेन ने अपनी अत्याधुनिक ड्रोन क्षमताओं को विकसित किया है। इनकी मदद से उसने हाल के हफ्तों में रूस में वाइल्डबेरीज की कई सुविधाओं को निशाना बनाया है।

कीव के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी द्वारा बेचे जाने वाले कुछ सामानों में रूसी सेना के उपयोग में आने वाले उपकरण और तकनीकी सामग्री शामिल हैं।

यूक्रेन का कहना है कि इन हमलों से रूस की अग्रिम मोर्चे से दूर रहने वाली जनता में असुरक्षा की भावना पैदा करने और रूसी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचने के उसके युद्ध संबंधी लक्ष्यों की पूर्ति हो रही है।

इस बीच रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों, शक्तिशाली ग्लाइड बमों और जेट इंजन वाले ड्रोन से हमले जारी रखे हैं। इन हमलों में हजारों नागरिकों के मारे जाने की खबर है।

यूक्रेन लगभग हर रात रूस पर सैकड़ों ड्रोन दाग रहा है और उसका उद्देश्य रूसी हवाई सुरक्षा प्रणाली को कमजोर करना है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रातभर में उसकी सेनाओं ने रूस के 15 क्षेत्रों और अवैध रूप से कब्जाए गए क्रीमिया के ऊपर 426 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।

वाइल्डबेरीज ने तांबोव क्षेत्र स्थित अपने गोदाम पर रात में हुए हमले और गोदाम में आग लगने की पुष्टि की है। कंपनी ने कहा कि परिसर को खाली करा लिया गया था, लेकिन उसने नुकसान के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

Rusya'nın Tambov bölgesindeki Kotovsk kentinde yer alan 108 bin metrekarelik Wildberries lojistik merkezine yönelik gece saatlerindeki yeni Ukrayna İHA saldırısı tesiste devasa bir yangına yol açtı. pic.twitter.com/951RphYvHS

— Selâmi Haktan (@slmhktn) August 26, 2026

Tags: Ukraine Drone Attack on Russia
Previous Post

Gen Alpha in Patna Protest: छात्र आंदोलन के बीच पुनाईचक का 6 वर्षीय आदित्य बना चर्चा का केंद्र, पुलिस ने सुरक्षा में लिया

Next Post

SC Special Lok Adalat 2026: दुबई से व्हाट्सएप पर साइन हुआ समझौता, अयोध्या से जयपुर तक के दशकों पुराने मुकदमों का अंत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Mohan Bhagwat America Visit: अमेरिका पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश देकर करेंगे वैश्विक संवाद

August 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

तिब्बत सीमा के पास नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद करीब 400 लोग लापता, 105 भारतीय भी शामिल

August 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

उत्तरी नेपाल में अचानक आई बाढ़, पुल समेत कई गांव बहे

August 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

India vs Sri Lanka Test: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, दूसरी पारी में शुरू में लिए दो विकेट

August 26, 2026
Next Post

SC Special Lok Adalat 2026: दुबई से व्हाट्सएप पर साइन हुआ समझौता, अयोध्या से जयपुर तक के दशकों पुराने मुकदमों का अंत

Recent Posts

Sugar Ethanol Blending Myth vs Fact: एथेनॉल के लिए केवल 9% चीनी का इस्तेमाल, सरकार ने जारी की आधिकारिक रिपोर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

नई दिल्ली, देश में चीनी की बढ़ती कीमतों और एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी के इस्तेमाल को लेकर उठ रहे...

FSSAI: Delhi Aerocity के 5-स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट और ‘अंदाज’ की रसोई में मिले कॉकरोच और सड़ा खाना, 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाई?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

नयी दिल्ली, खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने दिल्ली के एयरोसिटी स्थित पांच सितारा (फाइव स्टार) होटल जे डब्ल्यू मैरियट और...

OP Rajbhar on Reservation: आर्थिक आधार पर आरक्षण का ओम प्रकाश राजभर ने किया समर्थन, बोले—’अमीरों को नहीं, गरीबों को मिले लाभ’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

गाजीपुर,प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आर्थिक आधार पर आरक्षण...

Mohan Bhagwat America Visit: अमेरिका पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश देकर करेंगे वैश्विक संवाद

by Atul Narain Srivastava
August 26, 2026
0

न्यूयॉर्क, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के वैश्विक जनसंपर्क अभियान के तहत संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका पहुँच...

Meerut Crime : मेरठ में महिला से संबंधों को लेकर खूनी रंजिश, युवक की हत्या कर गंगनहर में फेंका शव; 3 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

मेरठ जिले में पुलिस ने एक महिला से पुराने संबंध को लेकर हुए विवाद में एक युवक की कथित तौर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group