Thursday, August 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

SC Special Lok Adalat 2026: दुबई से व्हाट्सएप पर साइन हुआ समझौता, अयोध्या से जयपुर तक के दशकों पुराने मुकदमों का अंत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
in देश
0


उच्चतम न्यायालय में आयोजित मेगा लोक अदालत की बदौलत लंबे समय से लंबित कई विवादों का निपटारा हो गया। इनमें 47 साल पुराना किरायेदारी विवाद, 1978 से लंबित एक वाणिज्यिक मामला और अयोध्या का संपत्ति विवाद शामिल हैं।

अयोध्या के संपत्ति विवाद का समाधान दुबई से भेजे गए डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित समझौते की मदद से किया गया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार उच्चतम न्यायालय में 96 हजार से अधिक मामले लंबित हैं जिनमें 10,000 से ज्यादा मामले एक दशक से भी अधिक समय से निपटारे का इंतजार कर रहे हैं।

समाधान समारोह 2026 पहल के समापन के मौके पर 21 से 23 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत में 1,712 मामलों का निपटारा किया गया, जिनमें 48 मामलों का समाधान मध्यस्थता के जरिये हुआ। लोक अदालत में सूचीबद्ध 3,285 मामलों में से 1,664 मामलों का निपटारा या समाधान किया गया जबकि 240.94 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई।

सबसे उल्लेखनीय समझौतों में से एक 1978 से चले आ रहे एक वाणिज्यिक विवाद का निपटारा था।

सऊदी अरब की कंपनी ‘अल मुस्तनीर एस्टैब्लिशमेंट फॉर ट्रेड’ और अब केनरा बैंक का हिस्सा बन चुके सिंडिकेट बैंक के बीच विवाद लगभग 6.8 लाख अमेरिकी डॉलर मूल्य के 2,000 मीट्रिक टन एमएस राउंड बार की आपूर्ति के एक ‘ऑर्डर’ से जुड़ा था।

यह मामला दिल्ली उच्च न्यायालय से होते हुए अंततः 2017 में उच्चतम न्यायालय पहुंचा। दशकों तक चली कानूनी लड़ाई के बाद इस मामले को ‘समाधान समारोह’ के तहत निपटारे के लिए चुना गया।

दोनों पक्षों ने इस वर्ष जुलाई में मध्यस्थता केंद्र में मध्यस्थता प्रक्रिया में हिस्सा लिया और लगातार चली बातचीत के बाद आपसी सहमति से समझौते पर पहुंच गये। तय की गई राशि का भुगतान कर दिया गया और लगभग पांच दशक पुराने इस विवाद का आखिरकार निपटारा कर दिया गया।

एक अन्य मामले में, दुबई और अयोध्या में रह रहे दोनों पक्षों के बीच की दूरी को पाटने में तकनीक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अयोध्या की कृषि भूमि से जुड़ा दशकों पुराना मामला लोक अदालत के दौरान सुलझा लिया गया। भारत में मौजूद पक्षकारों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से संपत्ति के बंटवारे पर बातचीत की, लेकिन दुबई में रहने वाले प्रतिवादी मोहम्मद तौसीफ इसमें व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो सके।

उन्होंने दुबई में हिंदी में तैयार समझौता विलेख का प्रिंट निकाला, उस पर हस्ताक्षर किए और उसकी स्कैन की हुई प्रति व्हाट्सएप के जरिए भारत में अपने कानूनी प्रतिनिधियों को भेज दी। इससे समझौते की प्रक्रिया पूरी हो सकी।

समझौते के तहत, अपीलकर्ताओं को संपत्ति के उत्तरी हिस्से में 53 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा, जबकि प्रतिवादियों को दक्षिणी हिस्से में 47 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। दोनों पक्षों ने संपत्ति के पश्चिमी हिस्से में स्थित रास्ते का संयुक्त रूप से इस्तेमाल करने पर भी सहमति जताई।

एक अन्य उल्लेखनीय समझौते के तहत जयपुर की एक दुकान से जुड़ा 47 साल पुराना किरायेदारी विवाद समाप्त हो गया।

यह विवाद 1952 के किरायेदारी मामले से जुड़ा था। मकान मालिक ने 1979 में किरायेदार को बेदखल करने की कार्यवाही शुरू की और यह मामला अंततः 2017 में उच्चतम न्यायालय पहुंचा।

मकान मालिक द्वारा 2003 में दुकान अपीलकर्ता को बेचने पर सहमति जताने और बिक्री की कुछ रकम का भुगतान हो जाने के बावजूद, दो दशकों से अधिक समय तक मुकदमेबाजी जारी रही।

डीएलएसए, जयपुर की मध्यस्थता से ‘समाधान समारोह’ के दौरान दोनों पक्ष आखिरकार समझौते पर पहुंचे। इसके तहत प्रतिवादी ने आपसी सहमति से तय की गई राशि पर विवादित दुकान अपीलकर्ता को बेचने पर सहमति जताई।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि इस पहल से आपसी सहमति से विवादों के समाधान के कई फायदे सामने आए हैं। इनमें मुकदमेबाजी में लगने वाले समय और खर्च में कमी, पक्षकारों को अधिक निश्चितता और अंतिम समाधान मिलना, लंबित मामलों की संख्या कम होना तथा न्यायिक समय की बचत शामिल है।

Tags: SC Special Lok Adalat 2026
Previous Post

Ukraine Drone Attack on Russia: यूक्रेन ने रूस के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर ‘वाइल्डबेरीज’ के गोदाम पर किया भीषण ड्रोन हमला

Next Post

Adulterated Food Action : अयोध्या, अलीगढ़ और गोरखपुर तक मिलावटी खाद्य सामग्री पर छापेमारी, 35 नमूने जांच के लिए भेजे गए

Related Posts

देश

Sugar Ethanol Blending Myth vs Fact: एथेनॉल के लिए केवल 9% चीनी का इस्तेमाल, सरकार ने जारी की आधिकारिक रिपोर्ट

August 26, 2026
देश

FSSAI: Delhi Aerocity के 5-स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट और ‘अंदाज’ की रसोई में मिले कॉकरोच और सड़ा खाना, 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाई?

August 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

Mohan Bhagwat America Visit: अमेरिका पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश देकर करेंगे वैश्विक संवाद

August 26, 2026
देश

Gen Alpha in Patna Protest: छात्र आंदोलन के बीच पुनाईचक का 6 वर्षीय आदित्य बना चर्चा का केंद्र, पुलिस ने सुरक्षा में लिया

August 26, 2026
Next Post

Adulterated Food Action : अयोध्या, अलीगढ़ और गोरखपुर तक मिलावटी खाद्य सामग्री पर छापेमारी, 35 नमूने जांच के लिए भेजे गए

Recent Posts

Sugar Ethanol Blending Myth vs Fact: एथेनॉल के लिए केवल 9% चीनी का इस्तेमाल, सरकार ने जारी की आधिकारिक रिपोर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

नई दिल्ली, देश में चीनी की बढ़ती कीमतों और एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी के इस्तेमाल को लेकर उठ रहे...

FSSAI: Delhi Aerocity के 5-स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट और ‘अंदाज’ की रसोई में मिले कॉकरोच और सड़ा खाना, 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाई?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

नयी दिल्ली, खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने दिल्ली के एयरोसिटी स्थित पांच सितारा (फाइव स्टार) होटल जे डब्ल्यू मैरियट और...

OP Rajbhar on Reservation: आर्थिक आधार पर आरक्षण का ओम प्रकाश राजभर ने किया समर्थन, बोले—’अमीरों को नहीं, गरीबों को मिले लाभ’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

गाजीपुर,प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आर्थिक आधार पर आरक्षण...

Mohan Bhagwat America Visit: अमेरिका पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश देकर करेंगे वैश्विक संवाद

by Atul Narain Srivastava
August 26, 2026
0

न्यूयॉर्क, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के वैश्विक जनसंपर्क अभियान के तहत संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका पहुँच...

Meerut Crime : मेरठ में महिला से संबंधों को लेकर खूनी रंजिश, युवक की हत्या कर गंगनहर में फेंका शव; 3 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

मेरठ जिले में पुलिस ने एक महिला से पुराने संबंध को लेकर हुए विवाद में एक युवक की कथित तौर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group