Friday, August 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही में ट्रेन के आगे आकर जान देने जा रहे बेटे को बचाने के प्रयास में मां की मौत, बेटा घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
sanketik photo

sanketik photo

भदोही में शराब के लिए पैसे न मिलने पर ट्रेन के आगे आकर जान देने जा रहे 20 वर्षीय बेटे को बचाने के प्रयास में उसकी मां की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई और बेटा घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में इंदिरा मिल रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार देर शाम हुआ। उसने बताया कि महिला की पहचान शिव कुमारी (46) के रूप में हुई है।

उसने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और उसके घायल बेटे विशाल राजभर (20) को जिला अस्पताल से वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

चौरी थाना प्रभारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि चकभुंइधर गांव की रहने वाली शिव कुमारी आशा कार्यकर्ता थी। उन्होंने बताया कि शिव कुमारी अपनी बड़ी बेटी पुष्पा राजभर के मां बनने की सूचना मिलने पर उससे मिलने शहर के एक निजी नर्सिंग होम आई थी और उसके साथ उसका बेटा विशाल भी आया था।

पुलिस के अनुसार, नर्सिंग होम में ही विशाल ने अपनी मां से पैसे मांगे, जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

उसने बताया कि विशाल ने पहले से शराब पी रखी थी तथा वह अपनी मां से और पैसे मांग रहा था लेकिन शिव कुमारी ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो विशाल ने कहा कि वह ट्रेन के आगे आकर जान दे देगा और यह कहकर वह नर्सिंग होम से तेजी से बाहर निकल गया।

पुलिस ने बताया कि शिव कुमारी अपने बेटे को रोकने के लिए उसके पीछे दौड़ी। थाना प्रभारी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि विशाल रेलवे पटरी पर आ रही ट्रेन के सामने खड़ा हो गया और तभी दौड़कर वहां पहुंची शिव कुमारी ने उसे धक्का देकर पटरी से हटा दिया, लेकिन वह खुद ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि विशाल इस घटना में घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित की गई है।

— BHADOHI POLICE (@bhadohipolice) August 21, 2026

Tags: भदोही में ट्रेन के आगे आक
Previous Post

श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के नाम से मिठाई बेचना अमेजन को पड़ा भारी, CCPA ने लगाया एक लाख का जुर्माना

Next Post

IPS Transfer : 9 आईपीएस अफसरों का तबादला

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर, बस चालक की मौत

August 21, 2026
उत्तर प्रदेश

विधि स्नातकों को राहत: सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा के लिए अब 3 नहीं, 1 साल का वकालत अनुभव अनिवार्य

August 21, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा: वृंदावन क्षेत्र के रुक्मणी विहार में निर्माणाधीन मॉल में शटरिंग गिरने से तीन लोगों की मौत, कई अन्य घायल

August 21, 2026
उत्तर प्रदेश

दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 3.16 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

August 21, 2026
Next Post

IPS Transfer : 9 आईपीएस अफसरों का तबादला

Recent Posts

file photo

यमन-सोमालिया तट के पास मरीन डकैती: AK-47 से लैस डाकुओं ने ‘MT Sibu 1’ और ‘Lutuf’ पर किया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

यमन और सोमालिया के तट के पास अलग-अलग घटनाओं में समुद्री डाकुओं ने दो वाणिज्यिक पोत का अपहरण कर लिया...

गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर, बस चालक की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

गोरखपुर में देर रात बाघागाड़ा इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। काशी डिपो की बस और कंटेनर ट्रक के बीच...

विधि स्नातकों को राहत: सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा के लिए अब 3 नहीं, 1 साल का वकालत अनुभव अनिवार्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

उच्चतम न्यायालय ने मई 2025 के अपने फैसले में संशोधन करते हुए न्यायिक सेवा की प्रवेश स्तरीय परीक्षा में शामिल...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग: FBI को तलाश भारतीय नागरिक कमल की, जबरन वसूली की साजिश में गिरफ्तारी वारंट जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य एवं भारतीय नागरिक कमल की तलाश कर रही है। कमल...

अमेरिका के पश्चिम अलास्का में आठ लोगों को ले जा रहा विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में दूरदराज के इलाके में बृहस्पतिवार को एक विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें आठ लोग...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group