Friday, August 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 3.16 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में तकनीकी और प्रक्रियागत कारणों से दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए पात्र विद्यार्थियों को राहत देते हुए छात्रवृत्ति पोर्टल दोबारा खोलने का फैसला किया है।

समाज कल्याण विभाग के मुताबिक पोर्टल एक सितंबर 2026 से फिर खोला जाएगा। पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि 29 सितंबर से दो अक्टूबर 2026 के बीच सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

सरकार के इस फैसले का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के सभी पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा।

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे और धन या तकनीकी अड़चनों के कारण किसी की पढ़ाई प्रभावित न हो।

समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 में तकनीकी कारणों से कुल 3,16,057 विद्यार्थी दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए थे जिनमें सरकारी संस्थानों के 31,836, सहायता प्राप्त संस्थानों के 37,795 और निजी संस्थानों के 2,46,426 विद्यार्थी शामिल हैं।

सरकार के अनुसार, छात्रवृत्ति सीधे बैंक खातों में भेजे जाने से भुगतान में पारदर्शिता और उसकी निगरानी सुनिश्चित होगी।

Tags: दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए
Previous Post

IPS Transfer : 9 आईपीएस अफसरों का तबादला

Next Post

हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड के गढ़ में शनिवार को कड़ी परीक्षा, भारत के सामने रक्षापंक्ति मजबूत करने की चुनौती, मैच रात 9.30 से

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर, बस चालक की मौत

August 21, 2026
उत्तर प्रदेश

विधि स्नातकों को राहत: सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा के लिए अब 3 नहीं, 1 साल का वकालत अनुभव अनिवार्य

August 21, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा: वृंदावन क्षेत्र के रुक्मणी विहार में निर्माणाधीन मॉल में शटरिंग गिरने से तीन लोगों की मौत, कई अन्य घायल

August 21, 2026
उत्तर प्रदेश

IPS Transfer : 9 आईपीएस अफसरों का तबादला

August 21, 2026
Next Post

हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड के गढ़ में शनिवार को कड़ी परीक्षा, भारत के सामने रक्षापंक्ति मजबूत करने की चुनौती, मैच रात 9.30 से

Recent Posts

file photo

यमन-सोमालिया तट के पास मरीन डकैती: AK-47 से लैस डाकुओं ने ‘MT Sibu 1’ और ‘Lutuf’ पर किया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

यमन और सोमालिया के तट के पास अलग-अलग घटनाओं में समुद्री डाकुओं ने दो वाणिज्यिक पोत का अपहरण कर लिया...

गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर, बस चालक की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

गोरखपुर में देर रात बाघागाड़ा इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। काशी डिपो की बस और कंटेनर ट्रक के बीच...

विधि स्नातकों को राहत: सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा के लिए अब 3 नहीं, 1 साल का वकालत अनुभव अनिवार्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

उच्चतम न्यायालय ने मई 2025 के अपने फैसले में संशोधन करते हुए न्यायिक सेवा की प्रवेश स्तरीय परीक्षा में शामिल...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग: FBI को तलाश भारतीय नागरिक कमल की, जबरन वसूली की साजिश में गिरफ्तारी वारंट जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य एवं भारतीय नागरिक कमल की तलाश कर रही है। कमल...

अमेरिका के पश्चिम अलास्का में आठ लोगों को ले जा रहा विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में दूरदराज के इलाके में बृहस्पतिवार को एक विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें आठ लोग...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group