Friday, August 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यमन-सोमालिया तट के पास मरीन डकैती: AK-47 से लैस डाकुओं ने ‘MT Sibu 1’ और ‘Lutuf’ पर किया कब्जा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
file photo

file photo

यमन और सोमालिया के तट के पास अलग-अलग घटनाओं में समुद्री डाकुओं ने दो वाणिज्यिक पोत का अपहरण कर लिया जिन पर कुल 22 भारतीय नागरिक सवार हैं। पोत परिवहन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ताजा जानकारी के अनुसार, भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र समुद्री डाकुओं ने 20 अगस्त को इरिट्रिया के ध्वज वाले तेल उत्पाद टैंकर ‘एम टी सिबू 1’ का अदन की खाड़ी में यमन के तट से करीब 30 समुद्री मील दूर अपहरण कर लिया।

उन्होंने बताया कि पोत पर सवार चालक दल के 20 सदस्यों में 16 भारतीय और सीरिया, सूडान एवं इराक का एक-एक नागरिक शामिल है जबकि एक अन्य नाविक की राष्ट्रीयता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, भर्ती एवं नियुक्ति सेवा लाइसेंस (आरपीएसएल) एजेंसी ‘एस के एस कृषि मरीन सर्विसेज (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड’ से मिली जानकारी के अनुसार, छह सशस्त्र समुद्री डाकू फिलहाल पोत पर सवार हैं और उन्होंने इसे अपने नियंत्रण में ले लिया है।

अधिकारी ने बताया कि आरपीएसएल एजेंसी को घटना की रिपोर्ट और उसके बाद समय-समय पर मिलने वाली जानकारी जांच एवं रिकॉर्ड के लिए ‘ई-नाविक’ ऑनलाइन समुद्री दुर्घटना रिपोर्टिंग प्रणाली के माध्यम से जमा करने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि समुद्री डाकुओं ने कैमरून के ध्वज वाले एक अन्य मालवाहक पोत ‘लुतुफ’ का 17 अगस्त को सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास अपहरण कर लिया। इस पोत के चालक दल के 10 सदस्यों में छह भारतीय हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जानकारी के अनुसार, आठ समुद्री डाकू दो छोटी नौकाओं से पोत पर चढ़े। उनके पास एके-47 जैसे हथियार थे।

उन्होंने कहा, ‘‘चालक दल के सदस्य शुरू में पोत के सुरक्षित कक्ष में चले गए थे लेकिन समुद्री डाकू वहां पहुंच गए और बाद में उन्हें पोत के नियंत्रण कक्ष (ब्रिज) में ले आए। पोत फिलहाल समुद्री डाकुओं के नियंत्रण में है। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Tags: यमन-सोमालिया तट के
Previous Post

गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर, बस चालक की मौत

Next Post

AMU और अलीगढ़ नगर निगम में ठनी: 500 करोड़ की जमीन पर निगम ने किया कब्जा, सुप्रीम कोर्ट जाएगा विश्वविद्यालय

Related Posts

उत्तर प्रदेश

विधि स्नातकों को राहत: सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा के लिए अब 3 नहीं, 1 साल का वकालत अनुभव अनिवार्य

August 21, 2026
अंतराष्ट्रीय

लॉरेंस बिश्नोई गैंग: FBI को तलाश भारतीय नागरिक कमल की, जबरन वसूली की साजिश में गिरफ्तारी वारंट जारी

August 21, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका के पश्चिम अलास्का में आठ लोगों को ले जा रहा विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त

August 21, 2026
अंतराष्ट्रीय

हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड के गढ़ में शनिवार को कड़ी परीक्षा, भारत के सामने रक्षापंक्ति मजबूत करने की चुनौती, मैच रात 9.30 से

August 21, 2026
Next Post

AMU और अलीगढ़ नगर निगम में ठनी: 500 करोड़ की जमीन पर निगम ने किया कब्जा, सुप्रीम कोर्ट जाएगा विश्वविद्यालय

Recent Posts

भदोही में डिजिटल पुस्तकालय के शौचालय की दीवार में छेद करके छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

भदोही में एक डिजिटल पुस्तकालय के शौचालय की दीवार में छेद करके छात्राओं का अश्लील व आपत्तिजनक वीडियो बनाने और...

AMU और अलीगढ़ नगर निगम में ठनी: 500 करोड़ की जमीन पर निगम ने किया कब्जा, सुप्रीम कोर्ट जाएगा विश्वविद्यालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

अलीगढ़ नगर निगम ने लगभग 500 करोड़ रुपये की कीमत वाली 3.8 एकड़ से ज्यादा वह जमीन अपने कब्जे में...

file photo

यमन-सोमालिया तट के पास मरीन डकैती: AK-47 से लैस डाकुओं ने ‘MT Sibu 1’ और ‘Lutuf’ पर किया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

यमन और सोमालिया के तट के पास अलग-अलग घटनाओं में समुद्री डाकुओं ने दो वाणिज्यिक पोत का अपहरण कर लिया...

गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर, बस चालक की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

गोरखपुर में देर रात बाघागाड़ा इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। काशी डिपो की बस और कंटेनर ट्रक के बीच...

विधि स्नातकों को राहत: सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा के लिए अब 3 नहीं, 1 साल का वकालत अनुभव अनिवार्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

उच्चतम न्यायालय ने मई 2025 के अपने फैसले में संशोधन करते हुए न्यायिक सेवा की प्रवेश स्तरीय परीक्षा में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group