Friday, August 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Russia के मिसाइल हमले में कीव में छह लोगों की मौत, 33 घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 20, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

रूस की ओर से बुधवार देर रात किए गए मिसाइल हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

यूक्रेन की आपात सेवा के अनुसार, हमले में कम से कम 33 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रातभर राजधानी में विस्फोटों की आवाजें सुनाई देती रहीं। बृहस्पतिवार सुबह तक हवाई हमले की चेतावनी जारी रही।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में कीव के डारनित्स्की, स्वियातोशिन्स्की और सोलोमियांस्की जिलों में 12 स्थानों को निशाना बनाया गया। इसमें आवासीय इमारतों, एक चिकित्सा केंद्र और एक शैक्षणिक संस्थान को नुकसान पहुंचा। आपातकालीन दलों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

रूस ने कीव की हवाई रक्षा क्षमता को कमजोर करने के उद्देश्य से राजधानी पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। कीव के पास बैलिस्टिक खतरों को रोकने वाली प्रणालियां सीमित हैं, वहीं अमेरिका निर्मित पैट्रियट हवाई रक्षा प्रणालियों के लिए मिसाइलों की आपूर्ति लंबे समय से सीमित बनी हुई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले यूक्रेन को पैट्रियट हवाई रक्षा प्रणालियों के उत्पादन के लिए लाइसेंस हासिल करने की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में इस फैसले को वापस ले लिया।

इस बीच, यूक्रेन ने भी रूस के भीतर मौजूद हथियार भंडारों, सैन्य ठिकानों और अन्य रणनीतिक लक्ष्यों पर लंबी दूरी के हमले तेज कर दिए हैं।

सोलोमियांस्की जिले में नौ मंजिला आवासीय इमारत की ऊपरी दो मंजिलें पूरी तरह नष्ट हो गईं और अन्य मंजिलों पर आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि दो आवासीय इमारतों और एक स्कूल के आश्रय स्थल में भी लोग फंस गए थे।

Tags: Russia के मिसाइल हमले
Previous Post

शाहजहांपुर: सर्राफा व्यवसायी की हत्या के आरोप में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा

Next Post

प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन बना स्विमिंग पूल, ट्रेनों का परिचालन निलंबित

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप (पुरुष) में पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, दूसरे दौर में किया प्रवेश

August 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

सऊदी अरब भेजी जा रही 56 किलो मेथंफेटामाइन जब्त: DRI ने मकई की आड़ में नशीले पदार्थ की तस्करी का किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

August 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत की ऐतिहासिक 600वें टेस्ट में धमाकेदार जीत: टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार का 10 विकेटों का करिश्मा

August 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

FIH महिला हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, पूल D में शीर्ष पर पहुंची भारतीय टीम

August 18, 2026
Next Post

प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन बना स्विमिंग पूल, ट्रेनों का परिचालन निलंबित

Recent Posts

श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के नाम से मिठाई बेचना अमेजन को पड़ा भारी, CCPA ने लगाया एक लाख का जुर्माना

by Atul Narain Srivastava
August 20, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की इकाई अमेजन सेलर सर्विसेज पर अपने मंच पर...

अयोध्या: BPCL 21 अगस्त को लॉन्च करेगी ‘भारतगैस लाइट ज़िप’, 4 घंटे में मिलेगा सिलेंडर, तुरंत मिलेगा नया कनेक्शन

by Atul Narain Srivastava
August 20, 2026
0

अयोध्या, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा अयोध्या में अपनी नई प्रीमियम एलपीजी सेवा 'भारतगैस लाइट ज़िप' (Bharatgas Lite ZIP)...

कन्नौज: पेड़ कटवाने व जातिवाद के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, स्कूल गेट पर किया घेराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 20, 2026
0

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय के छात्रों ने कक्षा का बहिष्कार करके बृहस्पतिवार सुबह...

अयोध्या: सोहावल तहसील का लेखपाल उत्कर्ष दीप रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 20, 2026
0

अयोध्या, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण) टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सोहावल...

झारखंड: जेपीएससी की कई परीक्षाओं के जरिये नियुक्त कर्मियों की नियुक्ति रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 20, 2026
0

झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 11वीं से 13वीं परीक्षाओं तक के माध्यम से नियुक्त किये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group